21. डाल्टन का आंशिक दाब का नियम निम्नलिखित में से किस समीकरण पर लागू होता है?
Ans : (a) दो या दो से अधिक गैसें जो निश्चित ताप व निश्चित दाब | पर एक बंद पात्र में रखी हों, परन्तु उनमें कोई रासायनिक अभिक्रिया न हो, तब उनका कुल दाब अलग-अलग गैसों के आंशिक दाब के योग के बराबर होता है। यह डाल्टन का आंशिक दाब का नियम कहलाता है। माना किसी गैसीय मिश्रण का कुल दाब | (P) तथा उपस्थित गैसों के दाब P1, P2, p3 ...... pn है, तब डाल्टन | के आंशिक दाब के नियमानुसार - P = p1+ p2+ p3+……………… +pn समी. CO + H2 पर डाल्टन का आंशिक दाब का नियम लागू होता है।
22. गैस की मात्रा व्युत्क्रमानुपाती होती है।
Ans : (a) बॉयल के नियम के अनुसार-“स्थिर ताप पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन दाब के व्युत्क्रमानुपाती होता है।" यदि स्थिर ताप पर किसी गैस के निश्चित मात्रा का आयतन V और दाब P है, तो v α 1/p (स्थिर ताप पर) PV = K जहाँ Kएक स्थिरांक है। अर्थात् स्थिर ताप पर किसी गैस की निश्चित मात्रा के आयतन और दाब का गुणनफल हमेशा स्थिर रहता है।
23. एक आइडियल गैस का 4 ग्राम, 54.6K एवं 2 एटमोंस्फेरिक दबाव पर 5.6m3 का परिमाण (वॉल्यूम) प्राप्त करता है। उसका आण्विक भार क्या होगा?
Ans : (b) आइडियल (आदर्श) गैस के समीकरण से PV = nRT n = pv/RT = 2X5.6/0.82×54.6 W/m = 2×560/82×54.6 M = 4×82×54.6/2×560 = 15.9 = 16
24. निम्नलिखित में से कौन-सा एक रेडियोएक्टिव तत्व नहीं है?
Ans : (b) टाइटेनियम एक लोहे जैसी धातु है। इसका आपेक्षिक घनत्व 3.49 से 3.59 तथा द्रवणांक लगभग 2000°C है। इसकी मिश्रधातुऐं लौह और अलौह धातुओं के शोधन में काम आती हैं यह एक संक्रमण धातु हैं जो आवर्त सारणी के d-block में उपस्थित है।
25. मैरी क्यूरी ने किसकी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया?
Ans : (c) मैरी स्क्लाडोवका क्यूरी (मैरी क्यूरी) विख्यात भौतिकविद् और रसायनशास्त्री थी। मैरी ने रेडियम की खोज की थी। विज्ञान की दो शाखाओं (भौतिक एवं रसायन विज्ञान) में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली वह पहली वैज्ञानिक हैं।
26. वह रासायनिक बन्ध कौन-सा है, जिसमें परमाणुओं के संयोजन से अणुओं का निर्माण होता है
Ans : (c) किसी अणु में उपस्थित परमाणुओं को परस्पर बाँध कर अणु को विशेष ज्यामितीय आकार में रखने वाले बल को रासायनिक बंध कहते हैं। रासायनिक बंध आवेश के/आयन के आकर्षण से या इलेक्ट्रानों की साझेदारी से बनता है।
27. रेडियोसक्रियता (radioactivity) का आविष्कार किसने किया था?
Ans : (c) कुछ विशेष तत्वों व उनके यौगिकों से कुछ अदृश्य किरणे स्वतः ही निकलती है। इन किरणों को रेडियोएक्टिव किरणें या बेकुरल किरणें कहते है। किसी पदार्थ से स्वतः ही किरणें उत्सर्जित होते रहने की घटना को रेडियोएक्टिवता कहते है। इसकी खोज सर्वप्रथम फ्रांसीसी वैज्ञानिक हेनरी बेकुरल ने रेडियोएक्टिव तत्व यूरेनियम, थोरियम, पोलोनियम, प्लूटोनियम आदि है। पियरे क्यूरी तथा मैडम क्यूरी ने बाद में अत्यन्त महत्वपूर्ण रेडियोएक्टिव तत्व रेडियम (Radium) की खोज की। थी।
28. हेनरी बेकुरल इनमें से किसकी खोज से संबद्ध हैं?
29. पिचब्लेंड (Pitchblende) किससे संबंधित है?
Ans : (b) पिचब्लेंड यूरेनियम से सम्बन्धित है, यह एक रेडियोधर्मी यूरेनियम खनिज और अयस्क है। यूरेनियम को रेडियोएक्टिव तत्व के रूप में भी जाना जाता है।
30. रेडियम किस खनिज से प्राप्त किया जाता है?
Ans : (d) रेडियम एक रेडियोएक्टिव तत्व है जो प्रमुख रूप से दो अयस्कों, पिचब्लेंड एवं कार्नोटाइट में पाया जाता है। पिचब्लेंड गहरे नीले रंग का अयस्क है, जिसमें यूरेनियम ऑक्साइड उपस्थित रहता है। पिचब्लेंड के मुख्य निक्षेप प्रमुखत: कांगो, अफ्रीका तथा कनाडा | में अवस्थित हैं।