Latest Post

India is one of the few countries where capital punishment is legal and is justified under the rarest of the rare doctrine. However, it is not just the execution in principle but the process of execution which matters. Discuss (10 Marks) ATTORNEY GENERAL OF INDIA-DUTIES AND FUNCTIONS

1. बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह ब्रिटिश भारत में गठित होने वाला द्वितीय राजनीतिक सार्वजनिक संघ था।

2. इसने सार्वजनिक कार्यालयों में भारतीयों की नियुक्ति में वृद्धि करने और न्यायिक सुधारों के लिए सरकार से आग्रह करते हुए याचिकाएं भेजी।

3. रामगोपाल घोष को इस सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 2

(b) 1,2 और 3

(c) केवल 3

(d) केवल 1 और 2

2. बंगाल विभाजन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. बंगाल विभाजन के निर्णय का आधिकारिक कारण पूर्वी भारत में चरमपंथी क्रांतिकारी उग्रवाद को रोकना बताया गया था।

2. यह निर्णय लिया गया कि असम एवं उड़ीसा को पश्चिमी बंगाल के साथ मिला दिया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

3.वर्ष 1937 के प्रांतीय चुनावों के बाद कांग्रेस मंत्रिमंडलों द्वारा किए गए कार्यों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. उन्होंने प्रेस और कट्टरपंथी संगठनों पर लगे प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया।

2. पुलिस के अधिकार कम कर दिए गए और बड़ी संख्या में क्रांतिकारी उग्रवादियों सहित राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया गया।

3. काश्तकारी अधिकारों एवं कर्जदार किसानों के लिए अन्य सुरक्षाओं से संबंधित कृषि कानून पारित किया गया।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 2

(b) 1,2 और 3

(c) केवल 3

(d) केवल 1 और 2

4. सेवा मतदाताओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. ऐसे मतदाता या तो डाक मतपत्र द्वारा या अपने लिए नियुक्त प्रतिनिधि मतदाता के माध्यम से अपना मत डाल सकते हैं।

2. सेवा मतदाता के परिवार (मतदान की आयु वाले बच्चों सहित) को भी सेवा मतदाता माना जाता है और उन्हें भी मतदान की सुविधा प्रदान की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

5. “कलात्मक या ऐतिहासिक अभिरुचि वाले प्रत्येक संस्मारक या स्थान या वस्तु का संरक्षण करना” निम्नलिखित में से किसके अंतर्गत एक प्रावधान है:

(a) मूल अधिकार और राज्य की नीति के निदेशक तत्व

(b) केवल राज्य की नीति के निदेशक तत्व

(c) केवल मूल कर्तव्य

(d) राज्य की नीति के निदेशक तत्व और मूल कर्तव्य

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. राष्ट्रपति संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से परामर्श करके किसी न्यायाधीश को एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर सकता है।

2. न्यायाधीशों का एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में स्थानांतरण न्यायिक समीक्षा के अधीन नहीं है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

7. निम्नलिखित में से कौन-सा/से 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के दौरान गांधीजी के भाषण में उल्लिखित विशिष्ट निर्देशों का हिस्सा है/हैं?

1. सरकारी कर्मचारी तत्काल इस्तीफा दें।

2. राजाओं द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की संप्रभुता को स्वीकार किया जाए।

3. यदि छात्र स्वतंत्रता तक दृढ़ रह सकते हैं तो वे पढ़ाई छोड़ दें।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 1,2 और 3

(b) केवल 1 और 3

(c) केवल 1 और 2

(d) केवल 3

8. राष्ट्रपति पद की रिक्ति के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. जब रिक्ति वर्तमान राष्ट्रपति के कार्यकाल की अवधि समाप्त होने के कारण होती है तो उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति के कार्यों का निर्वहन करता है।

2. जब रिक्ति त्यागपत्र या पद से हटाए जाने के कारण होती है तो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति उस शेष अवधि के लिए पद धारण करता है जिस अवधि के लिए पूर्ववर्ती राष्ट्रपति पद पर बना रहता।

3. जब वर्तमान राष्ट्रपति किसी कारणवश अपने कार्यों का निर्वहन करने में असमर्थ होता है तथा उपराष्ट्रपति एवं भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद रिक्त होते हैं तो संसद एक कार्यवाहक राष्ट्रपति की नियुक्ति करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

9. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति के निर्वाचन में भाग नहीं लेता है/लेते हैं?

1. केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली व पुडुचेरी की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य।

2. संसद के दोनों सदनों के नामनिर्देशित सदस्य।

3. राज्य विधानसभाओं के नामनिर्देशित सदस्य।

4. राज्य विधान परिषदों के निर्वाचित सदस्य।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 2 और 3

(b) केवल 1, 2 और 3

(c) केवल 2, 3 और 4

(d) केवल 4

10. न्यायालयों की भाषा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. संसद ने उच्चतम न्यायालय में हिंदी के प्रयोग के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है।

2. किसी राज्य का राज्यपाल, राष्ट्रपति की सहमति या अनुमोदन के बिना राज्य के उच्च न्यायालय की कार्यवाही में हिंदी या राज्य की किसी अन्य राजभाषा के प्रयोग को अधिकृत कर सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

11. प्रायः सुर्खियों में रहने वाला कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन निम्नलिखित में से किसकी एक पहल है:

(a) खाद्य एवं कृषि संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन

(b) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और खाद्य एवं कृषि संगठन

(c) अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष

(d) वैश्विक खाद्य सुरक्षा पहल

12.निम्नलिखित में कौन-सा/से भारत में कार्यपालिका पर संसदीय नियंत्रण की अप्रभाविता का/के कारण है/हैं?

1. संसद का विशाल आकार।

2. ‘प्रत्यायोजित विधानमें वृद्धि।

3. गिलोटिनके अधिक प्रयोग से वित्तीय नियंत्रण का दायरा कम हो जाना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2

(c) केवल 3

(d) 1,2 और 3

13.अकाली आंदोलन का आयोजन किया गया था:

(a) साहूकारों द्वारा किए जाने वाले शोषण के विरुद्ध संघर्ष के लिए राजनीतिक शक्ति जुटाने के उद्देश्य से।

(b) सिख गुरुद्वारों को भ्रष्ट महंतों के नियंत्रण से मुक्त कराने के उद्देश्य से।

(c) आधुनिक युग की आवश्यकताओं के साथ सिख धार्मिक शिक्षाओं का सामंजस्य स्थापित के उद्देश्य से।

(d) ब्राह्मणवादी वर्चस्व का विरोध करने के उद्देश्य से।

14. वर्ष 1786 के संशोधन अधिनियम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस अधिनियम ने भारत में नागरिक कानून की अवधारणा को प्रस्तुत किया।

2. इसने नियंत्रण बोर्ड (बोर्ड ऑफ कंट्रोल) को गवर्नर-जनरल और कमांडर-इन-चीफ के दो पदों को संयोजित करने का अधिकार दे दिया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

15.निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

1. इंडियन नेशनल एसोसिएशन

2. बंगाली समाचार पत्र

3. इंडियन नेशनल लिबरल फेडरेशन

सुरेंद्रनाथ बनर्जी उपर्युक्त में से किसके/किनके साथ जुड़े हुए थे

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 2

(d) 1,2 और 3

16. समाचार पत्रों/पत्रिकाओं एवं इनसे संबंधित व्यक्तियों के निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

समाचार पत्र/पत्रिका           संबंधित व्यक्ति

1. हितबादी :              एम. के. गांधी

2. संजीवनी :              के. के. मित्र

3. बंगाली                 गिरीश चंद्र घोष

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

17.वर्ष 1853 के चार्टर अधिनियम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस अधिनियम में भविष्य में कंपनी चार्टर के नवीनीकरण के संबंध में कुछ भी उल्लेख नहीं किया गया था।

2. इसने गवर्नर जनरल की परिषद के कार्यकारी और विधायी कार्यों को पृथक करने का प्रावधान किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

18. भारतीय पूर्वता क्रम में, पहले निम्नलिखित में से कौन आता है?

(a) पूर्व राष्ट्रपति

(b) संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष

(c) प्रधानमंत्री

(d) उपराष्ट्रपति

19.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्री काल के दौरान प्रथम बार राष्ट्रीय आपातकाल लागू किया गया था।

2. सशस्त्र विद्रोह के संकट के आधार पर 1975 में राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा जारी की गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

20. हाल ही में DRDO ने नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल का परीक्षण किया। इस संदर्भ में, आकाश-एनजी मिसाइल से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।

2. यह आकाश मिसाइल से भी भारी है क्योंकि यह अधिक युद्धक सामग्री ले जाती है।

3. इसे आकाश मिसाइल में लगे रैमजेट इंजन की तुलना में टू-पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर द्वारा प्रणोदित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1,2 और 3

21.संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, संसद राज्य सूची के विषयों पर निम्नलिखित परिस्थितियों में से किनमें विधि निर्माण कर सकती हैं?

1. राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान।

2. अंतरराष्ट्रीय समझौतों को लागू करने के लिए।

3. राष्ट्रपति शासन के दौरान।

4. वित्तीय आपातकाल के दौरान।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

(a) केवल 1, 2 और 4 (b) केवल 1, 2 और 3 (c) केवल 3 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4 S

22. भारतीय संविधान सभा द्वारा निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन-सी अमेरिकी संविधान से ग्रहण की गई थी?

1. विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया।

2. उच्च सदन के सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति।

3. एकीकृत न्यायपालिका।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 2

(c) केवल 3

(d) 1,2 और 3

23.संघ की राजभाषा के संदर्भ में, निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन-सा/से भारतीय संविधान में उपबंधित है/हैं?

1. देवनागरी लिपि में हिंदी संघ की राजभाषा है।

2. संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग किए जाने वाले अंकों का रूप, अंकों का देवनागरी रूप में होना चाहिए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

24.आंग्ल-फ्रांसीसी संघर्ष अर्थात् कर्नाटक युद्धों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. प्रथम कर्नाटक युद्ध पांडिचेरी की संधि के साथ को समाप्त हुआ था।

2. द्वितीय कर्नाटक युद्ध एक्स-ला-शापेल की संधि से समाप्त हुआ था।

3. तृतीय कर्नाटक युद्ध के दौरान वांडीवाश का युद्ध निर्णायक युद्ध था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 3

(c) केवल 1 और 2

(d) 1, 2 और 3

25.वर्ष 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इसके द्वारा गवर्नर जनरल की कार्यकारी परिषद के एक सदस्य के रूप में एक भारतीय को शामिल करने का प्रावधान किया गया था।

2. इसके द्वारा बजट की मदों पर पृथक रूप से मतदान की शुरुआत की गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

26.1857 विद्रोह के परिणामों के संदर्भ में,निम्नलिखित घटनाओं को सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

1. सैन्य पुनर्गठन की योजना को लागू करना

2. भारत की बेहतर सरकार के लिए एक अधिनियम पारित करना

3. लॉर्ड कैनिंग द्वारा इलाहाबाद में दरबार का आयोजन करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 1-2-3

(b) 1-3-2

(c) 3-1-2

(d) 2-3-1

27.ब्रिटिश भारतीय इतिहास के संदर्भ में, ‘गारंटी सिस्टमकिससे संबंधित था?

(a) रेलमार्ग निर्माण

(b) नील की खेती

(c) शिक्षा

(d) धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप न करना

28.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का विभाजन होने पर चुनाव चिन्ह आवंटित करने का निर्णय निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाता है।

2. आरक्षित चुनाव चिन्ह केवल राष्ट्रीय या राज्य दल द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवारों को आवंटित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

29.संघ लोक सेवा आयोग के सदस्यों को हटाने के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. अध्यक्ष को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के समान आधार पर पद से हटाया जा सकता है।

2. संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य को कदाचार के आधार पर हटाने हेतु उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई सलाह राष्ट्रपति पर बाध्यकारी है।

3. ‘कदाचारशब्द को संविधान में परिभाषित नहीं किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 3

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 2

(d) 1,2 और 3

30.अनुच्छेद 16 राज्य के अधीन किसी पद पर नियोजन या नियुक्ति के संबंध में सभी नागरिकों के लिए अवसर की समानता प्रदान करता है। इस संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. राज्य विधायिका एक राज्य में किसी नियोजन या नियुक्ति हेतु निवास स्थान को एक शर्त के रूप में निर्धारित कर सकती है।

2. राज्य को नागरिकों के किसी भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पक्ष में नियुक्तियों में आरक्षण का प्रावधान करने की अनुमति है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

31.हाल ही में, संस्कृति मंत्रालय ने पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर को किस स्थान पर विकसित करने का निर्णय लिया है?

(a) धोलावीरा

(b) लोथल

(c) महाबलीपुरम

(d) कोचीन

32. निम्नलिखित में से कौन-सा/से वर्ष 1917 की मॉन्टेग्यू घोषणा का भाग था/थे?

1. प्रशासन की प्रत्येक शाखा में भारतीयों की भागीदारी में वृद्धि।

2. ब्रिटिश भारत के लिए डोमिनियन का दर्जा।

3. सिविल सेवाओं का भारतीयकरण। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 3

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 1 और 2

33.नेहरू समिति की रिपोर्ट द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी सिफारिशें की गई थीं?

1. भारत में शीर्ष पर उच्चतम न्यायालय के साथ न्यायालयों के अनुक्रम की स्थापना।

2. संविधान में नागरिकता की परिभाषा

3. भारत में द्विसदनीय संसद की स्थापना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 1, 2 और 3

(b) केवल 1 और 3

(c) केवल 1 और 2

(d) केवल 2 और 3

34.निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारतीय संसदीय समूह (IPG) के लक्ष्य और उद्देश्य है/हैं?

1. सांसदों के बीच व्यक्तिगत संपर्कों को बढ़ावा देना।

2. अहिंदीभाषी सांसदों के लिए हिंदी की कक्षाओं का आयोजन।

3. विभिन्न सामाजिक-आर्थिक समस्याओं पर सांसदों के व्याख्यान का आयोजन करना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1,2 और 3

35.बहुराज्यीय सहकारी समिति के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इसे भारत के संविधान में परिभाषित किया गया है।

2. यह जिस राज्य में यह स्थित होती है, उससे संबंधित राज्य सहकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत और विनियमित होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

36.लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय आंदोलन के महानतम नेताओं में से थे। उनके संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. उन्होंने होम रूल आंदोलन के दौरान स्वराज की विचारधारा के प्रचार के लिए गणपति और शिवाजी उत्सवों का उपयोग किया।

2. उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ असंतोष फैलाने के लिए अपने अंग्रेजी अखबार केसरी का उपयोग किया।

3. उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, सरकार के युद्ध संबंधी प्रयासों का समर्थन किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3

(d) 1, 2 और 3

37.भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के योगदान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना एनी बेसेंट द्वारा की गई थी।

2. कल्पना दत्त द्वारा भूमिगत रेडियो स्टेशन की शुरुआत की गई थी।

3. बीना दास चटगांव शस्त्रागार छापेमारी की एक सक्रिय सदस्या थीं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3

(d) 1, 2 और 3

38.निम्नलिखित में से किन अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा उनके हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र देकर की जाती है?

1. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की

2. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की

3. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष की

4. भारत के महान्यायवादी की

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 4

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1, 2 और 4

(d) केवल 1, 2 और 3 .

39.ब्रिटिश सरकार के कौन-से अधिनियम ने कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना के संबंध में प्रावधान किया था?

(a) 1773 का रेग्युलेटिंग अधिनियम

(b) 1784 का पिट्स इंडिया अधिनियम

(c) 1793 का चार्टर अधिनियम

(d) 1813 का चार्टर अधिनियम

40.अधिकृत आर्थिक परिचालक (AEO) कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह सीमा-शुल्क प्रशासन काअनुपालन करने वाली व्यावसायिक इकाई को उच्च स्तर की सुनिश्चित सुविधा प्रदान करने के लिए उनकी पहचान करने में सक्षम बनाता है।

2. विश्व व्यापार संगठन द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार की गई है।

3. हाल ही में, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने सभी आयातकों और निर्यातकों के लिए AEO का दर्जा प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 3

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 1 और 2 1

41.सविनय अवज्ञा आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. आंदोलन में जनजातीय समूहों और महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

2. आंदोलन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता इसकी एक महत्वपूर्ण विशेषता थी।

3. इस आंदोलन में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों ने भाग लिया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2

(c) 1,2 और 3

(d) केवल 1 और 3

42.हाल ही में, नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्य (SDG) भारत सूचकांक 2021′ जारी किया है। इस संदर्भ में, निम्नलिखित राज्यों में से किसने सूचकांक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है?

(a) केरल

(b) हिमाचल प्रदेश

(c) तमिलनाडु

(d) कर्नाटक

43 रियासतों के संबंध में ब्रिटिश नीतियों के संदर्भ निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. 1858 के बाद, ब्रिटिश सरकार ने रियासतों के संबंध में विलय की नीति को त्याग दिया।

2. मॉर्ले-मिंटो सुधारों के आधार पर चैंबर ऑफ प्रिंसेज़ नामक एक सलाहकार निकाय की स्थापना की गई थी।

3. रियासतों और सरकार के मध्य संबंधों की प्रकृति की जांच करने के लिए बटलर समिति का गठन किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1,2 और 3

44.निम्नलिखित अधिनियमों में से किसके तहत ब्रिटिश भारत में सरकार को दास प्रथा के उन्मूलन का निर्देश दिया गया था?

(a) 1853 का चार्टर एक्ट

(b) 1833 का चार्टर एक्ट

(c) 1784 का पिट्स इंडिया एक्ट

(d) 1813 का चार्टर एक्ट

45.निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन-सी विशेषताएं ब्रिटिश एवं भारतीय संविधानों में एक समान हैं?

1. विधि का शासन

2. लिखित संविधान

3. राज्य की संघीय संरचना

4. सरकार का संसदीय स्वरूप नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1, 3 और 4

(b) केवल 2, 3 और 4

(c) केवल 1 और 3

(d) केवल 1 और 4

46.उच्चतम न्यायालय के अधिकार क्षेत्र और शक्तियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं

(a) केंद्र एवं एक अथवा एक से अधिक राज्यों के मध्य किसी भी विवाद में, इसका मूल और अनन्य अधिकार क्षेत्र होता है।

(b) मूल अधिकारों से संबंधित विवादों के संबंध में इसका मूल क्षेत्राधिकार उच्च न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र के साथ समवर्ती है।

(c) अपील करने की विशेष अनुमति केवल अंतिम निर्णय में ही दी जा सकती है।

(d) राष्ट्रपति विधि के किसी भी प्रश्न या सार्वजनिक महत्व के तथ्य के बारे में उच्चतम न्यायालय से परामर्श ले सकता है।

47. प्राय: सुर्खियों में रहा ’16 साइकीहै एक:

(a) क्षुद्रग्रह

(b) ह्यूमनॉइड रोबोट

(c) स्पाइवेयर

(d) क्रिप्टोकरेंसी

48. हाल ही में प्रारंभ किए गए फायर (FIRE) कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह नवोन्मेषी अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों एवं शिक्षाविदों को एक साथ एक मंच पर लाने की एक पहल है।

2. इसे नीति आयोग ने इंटेल इंडिया के सहयोग से प्रारंभ किया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

49.भारत के महान्यायवादी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. उसे वे सभी विशेषाधिकार और उन्मुक्तियाँ प्राप्त हैं जो संसद के एक सदस्य के लिए उपलब्ध हैं।

2. वह संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में भाग ले सकता है।

3. महान्यायवादी केंद्रीय मंत्रिमंडल का सदस्य होता है जो सरकारी स्तर पर विधिक मामलों को देखता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1,2 और 3

50.निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा पृथक्करणीयता के सिद्धांत का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

(a) यह तब लागू होता है जब कानून निर्माण करने वाली विधायिका संविधान में उल्लिखित अपनी शक्ति का उल्लंघन किया है।

(b) यदि किसी संविधि का कोई विशेष प्रावधान संवैधानिक सीमा का उल्लंघन या विरुद्ध होता है तो केवल उस उल्लंघन करने वाले प्रावधान को न्यायालय द्वारा निरस्त घोषित किया जाएगा, न कि संपूर्ण संविधि को।

(c) यह सिद्धांत तब सामने आता है जब विभिन्न सूचियों में निहित विभिन्न विषयों के बीच संघर्ष होता है।

(d) यदि कोई कानून मूल अधिकारों के विरुद्ध हो जाता है तो वह स्थायी रूप से समाप्त नहीं होता बल्कि प्रभावहीन हो जाता है।

51.निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

     आयोग                             आयोग के गठन केसमय वायसराय

1. सैडलर विश्वविद्यालय आयोग              लॉर्ड रीडिंग

2. श्रम पर व्हिटलेआयोग                    लॉर्ड इरविन

3. बटलर समिति                         लॉर्ड लिनलिथगो

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) केवल 1 और 3

(d) केवल 2 और 3

52.उप-प्रधान मंत्री के पद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत के संविधान में उप-प्रधानमंत्री के पद का उल्लेख किया गया है।

2. उप-प्रधान मंत्री के वेतन और भत्ते संसद द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

53.सर्वोच्च सत्ता के लिए आंग्ल-मराठा संघर्ष के संदर्भ में,निम्नलिखित संधियों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

1. पुरंदर की संधि

2. बसीन की संधि

3. सालबाई की संधि

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 1-2-3

(b) 3-2-1

(c) 2-3-1

(d) 1-3-2

54.हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के तत्वावधान में
किसके उन्मूलन हेतु रीचिंग जीरोफोरम का

आयोजन किया गया था?

(a) कोविड-19

(b) मलेरिया

(c) तपेदिक

(d) पोलियो

55.मुख्यमंत्री के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. वह राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है और राज्यपाल उसे किसी भी समय बर्खास्त कर सकता है।

2. वह किसी भी समय राज्यपाल को विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1, न ही 2

उतरमाला

 1.D  2.D  3.D  4.A  5.B  6.D  7.D  8.D  9.C 10.A 11.A

12.D 13.B 14.D 15.D 16.B 17.C 18.D 19.D 20.C 21.B 22.B

23.A 24.B 25.C 26.D 27.A 28.C 29.C 30.B 31.B 32.A 33.A

34.C 35.A 36.C 37.C 38.B 39.A 40.A 41.D 42.A 43.C 44.B

45.D 46.C 47.A 48.A 49.A 50.B 51.B 52.A 53.D 54.B 55.B

Leave a Reply

error: Content is protected !!