Latest Post

India is one of the few countries where capital punishment is legal and is justified under the rarest of the rare doctrine. However, it is not just the execution in principle but the process of execution which matters. Discuss (10 Marks) ATTORNEY GENERAL OF INDIA-DUTIES AND FUNCTIONS

BPSC 67TH PT टेस्ट सीरीज में यह दूसरा टेस्ट है ।

पहला टेस्ट देने के लिए आगे क्लिक करे : TEST-1

हमारे टेलीग्राम से जुड़ने के लिए ICON पर क्लिक करे


1. 29 जुलाई, 2020 को भारत के केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल द्वारा स्वीकृत नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सम्बन्ध में

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. यह डॉ. के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा तैयार की गई थी.

2. यह विगत 38 वर्ष से लागू पिछली शिक्षा नीति को बदल देगी.

नीचे दिए गए कूट से सही कथन/ कथनों को चुनिए

कूट:

(A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 न ही 2

2. कश्मीर घाटी स्थित है –

(A) काँगड़ा और धौलाधर पर्वतश्रेणियों के मध्य (B) पीर-पंजाल और हिमाद्री पर्वतश्रेणियों के मध्य

(C) महाभारत और धौलाधर पर्वतश्रेणियों के मध्य (D) पीर-पंजाल और महाभारत पर्वत श्रेणियों के मध्य

3. निम्नलिखित में से किस राज्य/संघ राज्यक्षेत्र द्वारा 7 अगस्त, 2020 को विद्युत् चालित वाहन नीति की घोषणा

की गई है?

(A) मध्य प्रदेश (B) उत्तर प्रदेश (C) दिल्ली (D) तमिलनाडु

4. यमुना नदी की निम्नलिखित सहायक नदियों पर विचार कीजिए और उन्हें पश्चिम से पूर्व की ओर क्रम से व्यवस्थित कीजिए

1. बेतवा 2.केन

3. सिन्ध 4.चम्बल

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट:

(A) 4, 3, 1 और 2 (B) 1,2,3 और 4 (C) 3, 2, 1 और 4 (D) 2, 3, 1 और 4

5. निम्नलिखित में से किस भारतीय फाउण्डेशन ने अगस्त 2020 में फूड विजन 2050 पुरस्कार प्राप्त किया?

(A) स्माइल फाउण्डेशन (B) नान्दी फाउण्डेशन (C) अडानी फाउण्डेशन (D) रिलायंस फाउण्डेशन

6. निम्नलिखित में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है?

देश लौह-खनिज

उत्पादक क्षेत्र

(A) कज़ाखिस्तान – करागाण्डा

(B) यूक्रेन – क्रिवोई राग

(C) जर्मनी – नोरमेण्डी

(D) फ्रांस – – पाइरेनीज

7. कोलकाता बंदरगाह से अगरतला के लिए पहली बार मालवाहक जहाज जुलाई 2020 में बांग्लादेश के निम्नलिखित में से किस बन्दरगाह से होकर भेजा गया?

(A) बेनापोल (B)मालोटी (C) पैरा (D) चट्टोग्राम (चिटगाँग)

8. विश्व के निम्नलिखित प्रदेशों में से किसमें खट्टे रसीले फलों का उत्पादन बहुत विकसित है?

(A) मानसूनी प्रदेश (B) उष्णकटिबन्धीय उच्चभूमि प्रदेश (C) भूमध्यसागरीय प्रदेश  (D) भूमध्यरेखीयप्रदेश

9. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जुलाई 2020 में निम्नलिखित में से किसे पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में लाइफ टाइम       उत्कृष्टता’ पुरस्कार प्रदान किया गया है?

(A) एस. सुरेश बाबू (B) पी.एल.एन. राजू (C) एस.पी.एस. कुशवाहा (D) अशोक साहनी

10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

सूची-I (उष्णकटिबन्धीय चक्रवात)

  1. बैगुओ (b) हरिकेन (c) टाइफून (d) विली-विलीज

सूची-II (देश)

  1. आस्ट्रेलिया 2. चीन 3. फिलीपींस 4. संयुक्त राज्य अमरीका

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 3 4 1 2
(B) 3 4 2 1
(C) 2 3 4 1
(D) 2 1 3 4

11. सुपोषण (Eutrophication)के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?

1. यह जल में घुलित ऑक्सीजन को कम करता है.

2. यह जल निकाय के पोषक तत्व संवर्धन की घटना है.

नीचे दिए गए कूट के सही उत्तर चुनिए

कूट:

(A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 तथा 2 दोनों (D) न तो 1 न ही 2

12. डार्लिंग श्रृंखला आस्ट्रेलिया के निम्नलिखित तटों में से किस पर अवस्थित है?

(A) उत्तरी-पूर्वी तट (B) दक्षिणी तट (C) पूर्वी तट(D) दक्षिणी-पश्चिमी तट

13. निम्नलिखित घटनाओं को उनके प्रारम्भ के कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए –

1. प्रोजेक्ट टाइगर 2. प्रोजेक्ट हाथी 3. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 4. जैव विविधता अधिनियम कूट:

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

(A) 1, 2,3,4 (B) 2, 1,4,3 (C) 3, 1, 2,4 (D) 3,4, 1,2

14. निम्नलिखित में से कौनसा महासागरीय धारा हिन्द महासागर से सम्बन्धित है?

(A) फ्लोरिडा धारा (B) कनारी धारा (C) अगुलहास धारा (D) क्यूराईल धारा

15. एक पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न घटकों से होकर पोषक तत्वों का गुजरना कहलाता है –

(A) जैव-भू-रसायन चक्र (B) जैव-भूगर्भिक चक्र (C) पारिस्थितिक अनुक्रम (D) जैवीय चक्र

16. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

      सूची-I                                      सूची-II

(नृजातीय समूह)                              (देश)

  1. यहूदी                                     1. मिस्र
  2. टेडा                                       2. ईरान
  3. बेजा                                       3. लीबिया
  4. लुर                                        4. इज़राइल

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 1 2 3 4
(B) 4 1 2 3
(C) 4 1 3 2
(D) 4 3 1 2

17. भारत में मिट्टी बचाओ आन्दोलन कहाँ से प्रारम्भ हुआ?

(A) थाणे,महाराष्ट्र (B)मैसूर,कर्नाटक (C)दरभंगा,बिहार (D) होशंगाबाद, मध्य प्रदेश देश

18. निम्नलिखित में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है?

       देश                                    राजधानी

(A) मोरक्को                 –                 रबात

(B) ट्यूनीशिया               –                ट्युनिश

(C) अल्जीरिया               –                अल्जीयर्स

(D) केप वर्डे – बामाको

19. हरित गृह प्रभाव (Green house effect) के अभाव में भू-सतह का औसत तापमान होगा

(A) 0°C (B) – 18°C (C) 5°C (D) -20°C

20. दक्षिणी अफ्रीका का पोस्टमास्बुर्ग और उसका समीपवर्ती क्षेत्र निम्नलिखित में से किस खनिज का प्रमुख उत्पादक है?

(A) यूरेनियम (C) मैंगनीज (B) बॉक्साइट (D) अभ्रक

21. समुदायों का पूर्णक्रम जो क्रमशः एक निश्चित स्थान पर बदलता है, कहलाता

(A) पारिस्थितिक अनुक्रम B) सीयर (C) समुदाय गतिकी (D) जैवभार का पिरामिड

22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

          सूची-I                                           सूची-II

         (पर्वत)                                           (देश)

(a) एटलस                                      1. फ्रांस/स्पेन

(b) कलिमंजारो                                2. इक्वेडोर

(c) चिम्बरोजो                                   3. तंजानिया

(d) पाइरेनीज                                  4. मोरक्को कूट :

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 4 3 2 1
(B) 4 1 2 3
(C) 2 3 4 1
(D) 1 3 4 2

23. निम्नलिखित में से किस प्राकृतिक पदार्थ में लौह (Fe) विद्यमान होता है?

(A) क्लोरोफिल (B) कोलैजन (C) केराटिन (D) मायोग्लोबिन

24. मलेशिया में ‘किण्टा घाटी’ प्रसिद्ध है

(A) रबर उत्पादन के लिए (B) चाय उत्पादन के लिए (C) टिन उत्पादन के लिए(D) कहवा उत्पादन के लिए

25. जीन के भीतर अनुक्रम आधार में परिवर्तन कहलाता है

(A) उत्परिवर्तन (B) प्रतिरूपण (C) संयोजन (D) प्रजनन

26. निम्नलिखित में से किन देशों से होकर भूमध्य रेखा नहीं गुजरती है?

1. गैबोन 2. सोमालिया 3. भूमध्य रेखीय गिनी 4. रवांडा

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट :- (A) 1 और 4 (B) 2 और 4 (C) 2 और 3 (D) 3 और 4

27: फायर अलार्म में निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है?

(A) फोटो सेल (B) पानी (C) सौर सेल (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

28. संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था सम्बन्धी प्रावधान दिए गए हैं?

(A) IX (B) VI (C) III (D) IV-क

29. निम्नलिखित में से कौनसा बहुलक, एक थर्मोप्लास्टिक नहीं है?

(A) टेफ्लान (B) नियोप्रीन (C) पॉलिस्टीरीन (D) पॉलिथीन में तृतीय

30. भारतीय संघात्मक व्यवस्था तल कब जोड़ा गया है?

(A) 1990 (B) 1991 (C) 1992 (D) 1993

31. मानव शरीर में प्रोटीन का पाचन निम्नलिखित में से किस अंग में प्रारम्भ होता है?

(A) यकृत (B) मुँह (C) छोटी आंत (D) आमाशय

32. निम्नलिखित में से कौनसा संविधान के अनुच्छेद-3 के तहत् संसद के एक कानून द्वारा सम्भव नहीं है?

(A) नए राज्यों का गठन (B) राज्यों के क्षेत्रों में परिवर्तन (C) राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन (D) नए राज्यों का प्रवेश

33. मानव आहार में पॉलिश किए हुए चावल के उपयोग से निम्नलिखित रोग हो जाता है

(A) सूखा रोग (B) रक्ताल्पता (D) बेरी-बेरी (C) घेघा

34. निम्नलिखित में से कौनसे पदाधिकारियों को हटाने में संसद की कोई भूमिका नहीं होती है?

1. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों

2. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों

3. अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग

4. भारत के नियन्त्रक और महालेखापरीक्षक

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट: (A) केवल 1 तथा 2

(B) केवल 3 तथा 4

(C) केवल 1,2 तथा 3

(D) केवल 3

35. निम्नलिखित में से कौनसा विटामिन मनुष्य में रक्त के जमने के लिए जिम्मेदार है?

(A) विटामिन k (B) विटामिन E (C) विटामिन A (D) विटामिन C

36. पंचायतों के लिए कराए जाने वाले सभी निर्वाचनों के संचालन का अधीक्षण, निदेशन और नियन्त्रण निहित होता है

(A) राज्यपाल में(B) भारत के निर्वाचन आयोग में (C) जिला पंचायत राज अधिकारी में (D) राज्य निर्वाचन आयोग में

37. मानव मस्तिष्क के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. मस्तिष्क हृदयगति को नियन्त्रित रखने के लिए उत्तरदायी है.

2. यह शरीर के सन्तुलन के लिए उत्तरदायी है.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट : (A) केवल 1 सही है

(B) केवल 2 सही है

(C) 1 और 2 दोनों सही हैं

(D) न तो 1 न ही 2 सही है

38. निम्नलिखित युग्मों में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है?

(A) अन्तर्राज्य परिषद्

– अनुच्छेद 263

(B) वित्त आयोग

– अनुच्छेद 280

(C) प्रशासनिक न्यायाधिकरण

– अनुच्छेद 323क

(D) संघ लोक सेवा आयोग

– अनुच्छेद 315

39. निम्नलिखित में से कौनसा पदार्थ वृक्ष से प्राप्त किया जाता है?

(A) हींग ((B) शिलाजीत (C) सुहागा (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

40. भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद केन्द्रीय सतर्कता आयोग का वर्णन करता है?

(A) अनुच्छेद 268 (B) अनुच्छेद 280 (C) अनुच्छेद 276 (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

41. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है

कथन (A) : सुक्रोज की अपेक्षा प्रतीप शर्करा अधिक मधुर होती है.

कारण (R) : प्रतीप शर्करा को सुक्रोज के जल-अपघटन से प्राप्त किया जाता है.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट: (A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है

(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है

(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) गलत है

(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सत्य है

42. राष्ट्रीय महिला आयोग के निम्नलिखित अध्यक्षों पर विचार कीजिए

1. जयंती पटनायक

2. ममता शर्मा

3. डॉ. गिरिजा व्यास

4. डॉ. पूर्णिमा आडवानी

नीचे दिए गए कूट से चुनिए

कूट : (A) 2, 1, 3 और 4

(B) 2, 3, 1 और 4

(C) 1,3,4 और 2

(D) 1, 4,3 और 2

 

43. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

      सूची-I                                       सूची-II

      (धातु)                                      (गुणधर्म)

(a) सोडियम                                    1. विद्युत् का अच्छा सुचालक

(b) पारा                                          2. कमरे के ताप पर द्रव

(c) चाँदी                                          3. ऊष्मा का कुचालक

(d) सीसा (लैड)                                4. चाकू से आसानी से काटा जा सकता है

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 2 3 1 4
(B) 1 4 3 2
(C) 4 2 1 3
(D) 4 1 2 3

44. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371-ञ के अन्तर्गत देश के किस क्षेत्र को विशेष स्थिति प्रदान की गई है?

(A) नगालैण्ड (B) हैदराबाद और कर्नाटक (C) महाराष्ट्र और गुजरात (D) लद्दाख

45. निम्नलिखित में से कौनसा कृत्रिम पदार्थ नहीं है?

(A) फाइब्रॉइन (B) लेक्सान (C) निओप्रीन (D) टेफ्लान

46. निम्नलिखित में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है?

(A) मूल कर्तव्य

-भाग IV-क

(B) राज्य

-भाग IV

(C) भारत का महान्यायवादी

-भाग XIII

(D) संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं

-भाग XIV

47. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

          सूची-I                             सूची-II

         (पदार्थ)                        (अनुप्रयोग)

(a) नीला थोथा                       1. कृत्रिम वर्षा

(b) इओसिन                         2. कवकनाशी

(c) सिल्वर आयोडाइड            3. लाल स्याही

(d) जिंक फॉस्फाइड               4. कृन्तकनाशी (Rodenticide

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 2 3 4 1
(B) 2 1 3 4
(C) 2 3 1 4
(D) 2 4 1 3

48. भारतीय संसद की सबसे बड़ी समिति कौनसी है?

(A) लोक लेखा समिति (B) प्राक्कलन समिति (C) लोक उपक्रम समिति(D) याचिका समिति

49.नीति आयोग द्वारा दिसम्बर 2019 में जारी ‘सतत् विकास लक्ष्यों भारत सूचकांक 2019-20’ पर जारी रिपोर्ट

के अनुसार उत्तर प्रदेश को निम्नलिखित वर्गों में से किसमें वर्गीकृत किया गया है?

(A) आकांक्षी (Aspirant) (B) अच्छा प्रदर्शन (Performer) (C) अग्रणी (Front runner) (D) लक्ष्य प्राप्तकर्ता (Achiever)

50. भारतीय संविधान के कौनसे अनुच्छेद नागरिकता से सम्बन्धित है?

(A) अनुच्छेद 3 से 10 (B) अनुच्छेद 4 से 11 (C) अनुच्छेद 5 से 11 (D) अनुच्छेद 6 से 11

51. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित नगरों में से कौनसा/से ‘विरासत शहर विकास और वृद्धि योजना (हृदय)’ के अन्तर्गत शामिल किया गया/किए गए है/हैं?

  1. वाराणसी 2. मथुरा 3. प्रयागराज 4. अयोध्या

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट  :  (A) केवल 1 (B) केवल 3 (C) 1 और 2 (D) 1,2,3, और 4

52. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है

कथन (A) : भारतीय राजनीतिक व्यवस्था की प्रकृति में ‘निरन्तरता एवं परिवर्तन’ के तत्व मूर्त रूप में पाए जाते हैं.

कारण (R): भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में निम्न राजनीतिक कार्य जैसे-आधुनिक शैली, शैलियों परम्परागत शैली तथा संत शैली के तत्व समाहित हैं

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट: (A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है

(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है

(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है

(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है

53. प्रजनन के प्रतिस्थापन स्तर तक पहुँचने के लिए जनसंख्या की कुल प्रजनन दर (टी एफ आर.) क्या होनी चाहिए?

(A) 10 (B) 1.6 (C) 2.1 (D) 2.3

54 राज्यों में मुख्यमंत्री सहित मन्त्रिपरिषद् में मन्त्रियों की न्यूनतम संख्या क्या हो सकती है?

(A) 10 (B) 12 (C) 13 (D) 14

55. भारत में गरीबी के अनुमान हेतु निम्नलिखित में से कौनसा/से विधियों का प्रयोग किया जा रहा है/हैं

1. सिर गणना विधि 2. कैलोरी ग्रहण 3. पारिवारिक उपभोग व्यय 4. प्रति व्यक्ति आय चुनिए

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट  :  (A) 2 और 3 (B) 1, 2 और 3 (C) केवल 3 (D) 1, 2, 3 और 4

56. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने ‘संविधान के आधारभूत ढाँचे’ के सिद्धान्त को स्पष्ट किया

(A) गोलकनाथ वाद 1967 में(B) केशवानन्द भारती वाद 1973 में (C) शंकरी प्रसाद वाद 1951 में

(D) सज्जन सिंह वाद 1965 में

57. ‘आयुष्मान भारत योजना’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सत्य है/हैं?

1, यह योजना प्रति व्यक्ति पाँच लाख रुपए का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है.

2. इस योजना में होने वाले व्यय में केन्द्र और राज्यों की भागीदारी 60:40 के अनुपात में होती है,

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट:  (A) केवल । (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों (D) न तो । न ही 2

58. निम्नलिखित में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है?

(A) अनुच्छेद 39A

-समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता

(B) अनुच्छेद 40

-ग्राम पंचायतों का संगठन

(C) अनुच्छेद 44

-समान नागरिक संहिता

(D) अनुच्छेद 48

-न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण

59. पोषकीय (Sustainable) पर्यटन का मुख्य उद्देश्य है

(A) पर्यटकों की संख्या में वृद्धि (B) बड़े पैमाने पर पर्यटन और लघु पैमाने पर यात्राओं का प्रबन्ध करना (C) सांस्कृतिक अखण्डता और पारिस्थितिक प्रक्रियाओं को बनाए रखते हुए पर्यटन और पर्यावरण प्रबन्ध करना नहीं (D) उपर्युक्त में से कोई

60. भारत के महान्यायवादी के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. राष्ट्रपति किसी ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति करेगा, जो उच्चतम न्यायालय के रूप में नियुक्ति के लिए अर्ह होगा.

2. महान्यायवादी इतना पारिश्रमिक प्राप्त करेगा, जो संसद अवधारित करे.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट: (A) केवल 1 सही है

(B) केवल 2 सही है

(C) 1 और 2 दोनों सही हैं

(D) न तो 1 न ही 2 सही है

61. ‘हौसला-2018’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?

1. ‘हौसला-2018’ का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में किया गया था.

2. यह बच्चों की देख-रेख करने वाली संस्थाओं के बच्चों का राष्ट्रीय उत्सव था

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट: (A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 न ही 2

62. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है

कथन (A): भारतीय संघात्मक व्यवस्था को ‘अर्थ-संघात्मक’ कहा जाता है.

कारण (R) : भारत में एक स्वतन्त्र न्यायपालिका है जिसे न्यायिक पुनर्निरीक्षण का अधिकार है.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट : (A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है

(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है

(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) गलत है

(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सत्य है

63. भारत 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य कब तक प्राप्त कर लेने का लक्ष्य रखा है?

(A) 2022 (B) 2024 (C) 2026 (D) 2030

64. निम्नलिखित में से किस पर गतिरोध दूर करने हेतु लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक हो सकती है?

(A) सामान्य विधेयक (B) धन विधेयक (C) संवैधानिक संशोधन विधेयक (D) विनियोग विधेयक

65. मानव गरीबी सूचकांक (HPI) की अवधारणा मानव विकास रिपोर्ट 1997 में प्रस्तुत की गई, लेकिन मानव विकास रिपोर्ट ने इसे बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) द्वारा निम्नलिखित में से किस वर्ष में प्रतिस्थापित कर दिया?

(A) 1999 (B) 2005 (C) 2010 (D) 2015

66. ‘लॉकडाउन’ के दौरान भारत सरकार के द्वारा प्रयुक्त असाधारण शक्तियों को विधिक आधार निम्नलिखित में से किन कानूनों से प्राप्त हुआ?

1. मेंटल हेल्थ केयर एक्ट,2017

2. डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट,2005

3. शत्रु-सम्पत्ति या एनिमी प्रॉपर्टी एक्ट, 1968

4. एपिडमिक डिजीजेज एक्ट, 1897

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट : (A) 1, 2 और 3 (B) 2, 3 और 4 (C) 2 और 4 (D) 1,3 और 4

67. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है

कथन (A) : ‘राष्ट्रीय ढाँचागत पाइपलाइन (NIP)’ सरकार द्वारा 2020-30 की अवधि के लिए आरम्भ किया गया

कारण (R) : एन.आई.पी. का उद्देश्य सभी को समान ढाँचागत सुविधा प्राप्त कराना है.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट: (A) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है

(B) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है

(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) गलत है

(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है

68. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

         सूची-I                                सूची-II

       (अनुच्छेद)                          (प्रावधान)

(a) अनुच्छेद 61                       1. राज्य सभा के उप-सभापति को हटाना

(b) अनुच्छेद 67(ख)                  2. राष्ट्रपति पर महाभियोग

(c) अनुच्छेद 94                        3. उपराष्ट्रपति को हटाना

(d) अनुच्छेद 90                       4. स्पीकर को हटाना

कूट:

(a) (b) (c) (d)
(A) 2 4 3 1
(B) 3 2 4 1
(C) 2 3 4 1
(D) 4 1 3 2

69. विश्व बैंक की ईज ऑफ डुइंग बिजनेस रिपोर्ट के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?

1. ईज ऑफ डुइंग बिजनेस रिपोर्ट 2020 में भारत का 63वाँ स्थान है.

2. वर्ष 2019 में ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में भारत का 77वाँ स्थान था.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट: (A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 न ही 2

70. भारत की संविधान सभा ने निम्नलिखित में से किस तिथि को राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया?

(A) 22 जनवरी, 1950 (B) 24 जनवरी, 1950 (C) 22 जुलाई, 1947 (D) 22 जुलाई, 1948

71. केन्द्रीय बजट 2020-21 के द्वारा उत्कृष्ट कॉर्पोरेट बॉण्ड में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश की सीमा बढ़ा दी गई है-

(A) 9% तक (B) 10% तक (C) 12% तक (D) 15% तक

72. उत्तर प्रदेश में बायो-टेक्नोलॉजी पार्क निम्नलिखित स्थानों में से कहाँ स्थित है?

(A) कानपुर (B) गाजियाबाद (C) नोएडा (D) लखनऊ

73. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

         सूची-I (योजना)                             सूची-II (प्रारम्भ वर्ष)

(a) पी.एम. जन आरोग्य अभियान                1. 2015

(b) पी.एम. वय वंदन योजना                       2. 2018

(c) पी.एम. रोजगार प्रोत्साहन योजना            3. 2017

(d) स्वच्छ भारत अभियान                          4. 2014

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 2 3 1 4
(B) 1 2 3 4
(C) 2 3 4 1
(D) 2 4 3 1

74. विकास, अनुवीक्षण और मूल्यांकन कार्यालय जो दीर्घकालिक नीति का अनुवीक्षण करता है, निम्नलिखित में से किस कार्यालय के अन्तर्गत आता है ?

(A) प्रधानमंत्री कार्यालय (B) गृह मंत्रालय (C) मन्त्रिमण्डल सचिवालय (D) नीति आयोग

75. निम्नलिखित में से कौनसा एक प्राकृतिक रूप में वायुमण्डल में पाई जाने वाली ग्रीन हाउस गैस नहीं है?

(A) नाइट्रोजन ऑक्साइड (B) कार्बन डाइऑक्साइड (C) मीथेन (D) ओजोन

76. निम्नलिखित में से कौनसा कथन खुदरा व्यापारियों/दुकानदारों और स्वरोजगार वाले व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में नहीं है?

(A) 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोगइसके पात्र हैं

(B) उनका वार्षिक लेन-देन (Turnover) ₹1.5 करोड़ से अधिक न हो

(C) राष्ट्रीय पेंशन योजना के सदस्य इसके पात्र हैं

(D) इसके अन्तर्गत ₹ 3,000-00 का मासिक पेंशन सुनिश्चित है

77. ‘निधि’ कार्यक्रम के सन्दर्भ में निम्न में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?

1. ‘निधि’ कार्यक्रम छात्रों के लिए स्टार्ट-अप हेतु प्रारम्भ किया गया है.

2. इसका उद्देश्य 20 छात्रों के स्टार्टअप हेतु प्रतिवर्ष वित्तीय सहायता करना है.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट: (A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 न ही 2

78. सामान्यतया पर्यावरण को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है. निम्नलिखित में से कौनसा एक इस वर्गीकरण का अंश नहीं है ?

(A) परिचालन पर्यावरण (B) भौतिक पर्यावरण (C) सांस्कृतिक पर्यावरण (D) जैवकीय पर्यावरण

79. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है

कथन (A) : केन्द्रीय बजट 2020-21 में कृषि की आय दोगुनी करने के उद्देश्य के साथ ग्रामीण विकास

पर ध्यान केन्द्रित किया गया है.

कारण (R) : बजट में घोषित 16सूत्रीय कार्यक्रम कृषि, सिंचाई तथा ग्रामीण विकास के चतुर्दिक केन्द्रित है.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट : (A) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है

(B) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है

(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) गलत है

(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सत्य है

80. ‘पारिस्थितिकी संक्रमण’ अवधारणा का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया

(A) एल्टन द्वारा (B) बेनेट द्वारा (C) बर्कले द्वारा (D) रेटज़ेल द्वारा

81. ट्रैवल एण्ड टूरिज्म प्रतियोगितात्मक सूचकांक (TTCI) जारी किया जाता

(A) विश्व बैंक द्वारा (B) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा (C) विश्व आर्थिक मंच द्वारा (D) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा

82. निम्नलिखित में से कौनसा वैश्विक तापवृद्धि (Global Warming) का प्रभाव है?

1. समुद्र जल तल का बढ़ना 2. हिमनदी का पिघलना 3. बीमारियों का फैलना 4. प्रवाल भित्ति का विरंजन होना

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट : (A) केवल 1, 2 और 3 (B) केवल 2 और 3 (C) केवल 1,3 और 4 (D) 1, 2, 3 और 4 पर विचार

83. निम्नलिखित घटनाओं कीजिए और उन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए –

1. नाबार्ड की स्थापना 2. स्वयं सहायता समूह का बैंक लिंकेज कार्यक्रम 3. किसान क्रेडिट कार्ड योजना

4. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट: (A) 4, 1, 2,3 (B) 4,2,3, 1 (C) 1, 2, 3,4 (D) 4,3, 2, 1

84. निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

1. रियो पृथ्वी शिखर सम्मेलन 2. ब्रटलैण्ड आयोग रिपोर्ड का प्रकाशन

3. मॉन्ट्रियाल प्रोटोकॉल का प्रवर्तन 4. ‘द लिमिट टु ग्रोथ’ रिपोर्ट का प्रकाशन

कूट: (A) 1,4,3,2 (B) 4, 2, 3, 1 (C) 4,3,2,1 (D) 4,1, 3,2

85. कौशल भारत अभियान के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?

1. कौशल भारत अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री ने जुलाई 2015 में की थी.

2. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के युवाओं को सूचना तकनीक में प्रशिक्षित करना था.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट : (A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 न ही 2

86. राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा नहीं है?

(A) उत्तर प्रदेश (B) मध्य प्रदेश (C) हरियाणा (D) राजस्थान

87. निम्नलिखित में से किस वंश के शासकों को पुराणों में श्रीपर्वतीय’ कहा गया है?

(A) वाकाटक (B) इक्ष्वाकु (C) शक (D) खारवेल

88. राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम केन्द्र सरकार द्वारा किस वर्ष में प्रारम्भ किया गया है?

(A) 2018 (B) 2017(C) 2020 (D) 2019

89. मौर्यकाल में ‘एग्रोनोमई’ अधिकारी से निम्नलिखित में से किस क्षेत्र सम्बन्धित थे?

(A) माप और तौल (B) प्रशासन प्रबन्धन (C) मार्ग निर्माण(D) राजस्व प्रबन्धन

90. निम्नलिखित समितियों में से किसने मात्र पोषक तत्वों की आवश्यकता के आधार पर गरीबी रेखा का निर्धारण

किया है?

(A) अलघ समिति (B) लकड़वाला समिति (C) तेंदुलकर समिति(D) रंगराजन समिति

91. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

        सूची-1                            सूची-II

  (महाजनपद)                        (राजधानी)

(a) मत्स्य                                1. मथुरा

(b) कुरु                                 2. पोतन

(c) सूरसेन                              3. विराटनगर

(d) अश्मक                            4. इन्द्रप्रस्थ

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 4 2 1 3
(B) 3 1 4 2
(C) 3 4 1 2
(B) 2 3 4 1

92. निम्नलिखित सूचकांकों में से कौनसा मानव विकास सूचकांक (HDI) की गणना में सम्मिलित नहीं किया जाता

(A) जीवन प्रत्याशा(B) शिक्षा(C) प्रति व्यक्ति आय(D) सामाजिक असमानता

93. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है

कथन (A) : हमें चोलों के विषय में उनके पूर्ववर्ती राजवंशों की अपेक्षा अधिक जानकारी है.

कारण (R) : चोल शासकों ने मन्दिरों की दीवारों पर अभिलेख उत्कीर्ण करने का चलन प्रारम्भ किया जिनमें

उनकी विजयों के ऐतिहासिक विवरण दिए जाते थे.

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए –

कूट : (A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता

(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है

(C) (A) सत्य है, परन्तु (R) गलत है

(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है

94. ‘गरीबी की संस्कृति’ का विचार प्रस्तुत किया गया

(A) ऑस्कर लूईस द्वारा(B) गुन्नर मिरडल द्वारा (C) आशीष बोस द्वारा(D) अमर्त्य सेन द्वारा

95. निम्नलिखित में से किस भारतीय पुरातत्ववेत्ता ने पहली बार ‘भीमबैटका गुफा’ को देखा और उसके शैलचित्रों के प्रागैतिहासिक महत्व को खोजा?

(A) माधो स्वरूप वत्स (B) एच.डी. संकालिया (C) बी.एस. वाकंकर (D) वी.एन. मिश्रा

96. बीसवीं सदी के अस्सी के दशक के मध्य विकास के नकारात्मक पक्षों पर विस्तार से चर्चा की गई. निम्नलिखित में से कौनसा एक उनमें महत्वपूर्ण नहीं था?

(A) प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण (B) पर्यावरण प्रदूषण (C) राजनीति एवं विकास

(D) जनसामान्य का विस्थापन एवं पुनर्वास

97. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

          सूची-I                                     सूची-II

(हड़प्पा पुरा स्थल)              (संघ राज्यक्षेत्र/भारत के राज्य)

(a) बालू                             1. उत्तर प्रदेश

(b) मांडा                            2. जम्मू एवं कश्मीर

(c) पाडरी                           3. हरियाणा

(d) हुलास कूट                   4. गुजरात

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 3 2 1 4
(B) 2 3 4 1
(C) 2 4 3 1
(D) 3 2 4 1

98. उत्तर. प्रदेश के कुल ऐसे शहर जो ‘स्मार्ट सिटी’ योजना से आच्छादित है-

(A) 10(B) 12 (C) 15 (D) 18

99. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

1. मुल्तान के सूर्य मन्दिर का उल्लेख ह्वेनसांग, आबूजईद, अल्मसूदी तथा अल्बेरुनी ने किया है.

2. साम्बपुर यात्रोत्सव सूर्यपूजा से सम्बन्धित था?

कूट: (A) केवल 1 सही है (B) केवल 2 सही है (C) 1 और 2 दोनों सही हैं (D) न तो 1 न ही 2 सही है

100. वर्ष 1987 में संयुक्त राष्ट्र में पर्यावरण से सम्बन्धित एक प्रतिवेदन की प्रस्तुति के उपरान्त ‘धारणीय विकास’ (Sustainable Development) पर चर्चा आरम्भ हुई. वह प्रतिवेदन था-

(A) जलवायु परिवर्तन पर पहला प्रतिवेदन(B) अवर कॉमन फ्यूचर

(C) जलवायु परिवर्तन पर दूसरा प्रतिवेदन (D) पाँचवाँ मूल्यांकन प्रतिवेदन

101. भारत सरकार द्वारा 1919 में आई.एल.ओ. के वाशिंगटन सम्मेलन में मजदूरों का प्रतिनिधि के रूप में निम्नलिखित में से किसे भेजा गया था?

(A) वी.पी. वाडिया (B) एन.एम. जोशी (C) सी.एफ. एण्डूज(D) जोसेफ बैपटिस्ट

102. अटल नवोन्मेष मिशन (AIM) किस विभाग की प्रमुख पहल है?

(A) मानव संसाधन विकास मंत्रालय (B) नीति आयोग(C) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय(D)

विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय

103. ‘ऐक्स-ला-शपैल-1748’ की सन्धि के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?

1. प्रथम कर्नाटक युद्ध की समाप्ति.

2. अंग्रेजों को मद्रास पुनः प्राप्त हुआ.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट: (A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 न ही 2

104. वर्ष 1962 में प्रकाशित पुस्तक ‘साइलेन्ट स्प्रिंग’ जिससे विश्व के पर्यावरणीय आन्दोलन को गति मिली, के

लेखक हैं

(A) केरोलीन मर्चेण्ट (B) कार्ल मार्क्स (C) रेचल कारसन (D) राजगोपालन

105. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

सूची-I

(a) भारतीय शस्त्र अधिनियम (b) शाही पद अधिनियम (c) भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम (d) भारतीय विवाह विच्छेद अधिनियम

सूची-II

  1. 1876 2. 1878 3. 1869 4. 1861

कूट :

(a) (b) © (d)
(A) 2 3 1 4
(B) 3 1 2 4
(C) 1 2 3 4
(D) 2 1 4 3

106. समन्वित बाल विकास परियोजना के अन्तर्गत निम्नलिखित में से कौनसा एक सम्मिलित नहीं है?

(A) पूरक पोषण (B) टीकाकरण (C) पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा (D) परिवार नियोजन

107. सिक्किम का भारत में विलय किसने किया?

(A) लॉर्ड हेस्टिंग्स (B) लॉर्ड विलियम बेंटिंक (C) लॉर्ड डलहौजी(D) लॉर्ड आकलैण्ड

108. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

सूची-I (a) सिन्धु घाटी सभ्यता (b) उत्तर वैदिक समाज (c) ऋग्वैदिक समाज (d) मध्य काल

सूची-II 1. चारागाह 2. जमींदारी 3. कृषक 4. नगरीय

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 4 2 3 1
(B) 2 1 4 3
(C) 3 4 1 2
(D) 4 3 1 1

109. निम्नलिखित नेताओं में से कौन द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग नहीं लिया था?

(A) एम. के. गांधी (B) सरोजिनी नायडु (C) पंडित मदन मोहन मालवीय(D) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

110. उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ नगर किस भारतीय जनगणना वर्ष में दस लाखीय नगर बने?

(A) क्रमशः 1951 और 1961 में (B) क्रमशः 1961 और 1971 में

(C) क्रमशः 1971 और 1981 में (D) क्रमशः 1981 और 1991 में

111. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

सूची-I (पुस्तक) : (a) द स्टोरी ऑफ माय डिपोर्टेशन (b) गीता रहस्य (c) ए नेशन इन मेकिं (d)इण्डिया विंस फ्रीडम

सूची-II (लेखक) : 1. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी 2. मौलाना अबुल कलाम आजाद 3. लाला लाजपत राय 4. बाल गंगाधर तिलक

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 3 4 1 2
(B) 4 2 1 3
(C) 2 4 1 3
(D) 4 3 2 1

112. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

सूची-I : (a) जजमानी (b) बारा बलूट (c) मिरासि (d) अडाडे कूट

सूची-II: 1. उत्तर भारत 2. कर्नाटक 3. महाराष्ट्र 4. तमिलनाडु

कूट :

(a) (b) (c) (d)
(A) 1 2 3 4
(B) 1 3 2 4
(C) 1 4 2 3
(D) 1 3 4 2

113. निम्नलिखित में से कौन 1755 में डिंडिगल मैसूर में एक आधुनिक शस्त्रागार की स्थापना की थी?

(A) नंजराज (B) हैदर अली (C) देवराज (D) चिक्का कृष्णराज

114. सर्वप्रथम ‘सीमान्त व्यक्ति’ (Marginal Man) की संकल्पना का प्रतिपादन किया गया –

(A) रॉबर्ट ई. पार्क (B) रॉबर्ट रेडफील्ड (C) लुई वर्थ (D) लुई डुमाण्ट

115. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है

कथन (A): ब्रिटिश सरकार ने भारत के अलग-अलग भागों में भू-राजस्व की अलग-अलग व्यवस्था लागू की

थी.

कारण (R) : इससे भारतीय किसानों में अलग-अलग वर्ग बन गए.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट : (A) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है

(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है

(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है

(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है

116. निम्नलिखित में से कौनसा एक वन्यप्राणियों के विलुप्तीकरण का प्रमुख कारण नहीं है?

(A) प्राकृतिक आवास का नष्ट होना (B) जंगलों में आग लगा देना

(C) वन्यप्राणियों का अवैध वाणिज्यिक व्यापार(D) जनसंख्या की तीव्र वृद्धि

117. निम्नलिखित ग्रन्थों पर विचार कीजिए और उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए

1. फतवॉ-ऐ-जहाँदारी 2. पृथ्वीराज-रासो 3. किताब-उल-हिन्द 4. तबकात-ऐ-नासिरी

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट : (A)2,3,4,1 (B) 3, 1, 2,4 (C) 4, 3, 1,2 (D) 3, 2, 4,1

118. भारत में अगस्त 2020 में निम्नलिखित स्थानों में से कहाँ पर रेल संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित किया गया?

(A) हुबली (B) मैसूर (C) सिल्वासा (D) चित्तरंजन

119. 1687 में जब औरंगजेब ने गोलकुण्डा किले पर अधिकार किया, उस समय गोलकुण्डा का शासक कौन था?

(A) अबुल हसन कुतुब शाह (B) सिकन्दर आदिल शाह (C) अली आदिल शाह II (D) शायस्ता खान

120, जुलाई 2020 में निम्नलिखित में से कौनसा मंगल मिशन का प्रक्षेपण करने वाला पहला अरब राष्ट्र हुआ?

(A) सऊदी अरब(B) कुवैत(C) संयुक्त अरब अमीरात (D) कतर

121. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?

1. अकबर ने लड़कों और लड़कियों के विवाह की आयु निर्धारित करने का प्रयास किया था

2. अकबर ने लड़कियों को अभिभावकों के दबाव से अलग स्वयं की इच्छा से विवाह करने की स्वतन्त्रता दी थी.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट : (A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों(D) न तो 1 न ही 2

122. भारत के निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से किसने जुलाई 2020 में सोशल मीडिया के लिए मुफ्त इन्टरनेट सेवा पर प्रतिबन्ध लगाया है?

(A) नेपाल(B) भूटान(C) म्यांमार (D) बांग्लादेश

123. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

सूची-I (अधिकारी) : (a) दीवान-ए-तन (b) मुस्तार्फी (c)मुशरिफ (d)वकियानवीस

सूची-II (विहित कर्तव्य) : 1. कार्यालय को सँभालने के लिए 2. प्रमुख घटनाओं व फरमानों को सूचीबद्ध करना

3. जागीर व वेतन को देखना      4. राज्य की आय-व्यय का निरीक्षण करना

कूट:

(a) (b) (c) (d)
(A) 2 4 1 3
(B) 3 4 1 2
(C) 1 3 2 4
(D) 4 1 2 3

124. ‘इण्डिया आइडिया सम्मिट, 2020’ के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन/कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?

1. इसे अमरीका-भारत व्यापार परिषद् द्वारा वस्तुतः 22 जुलाई, 2020 को आयोजित किया गया.

2. इसका विषय (Theme) ‘भारत का सशक्तिकरण था.

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट : (A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 एवं 2 दोनों (D) न तो 1 न ही 2

125. निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है?

(A) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती – अजमेर (B) शेख बुरहानुद्दीन गरीब – दौलताबाद

(C) शेख मोहम्मद हुसैनी – गुलबर्गा  (D) शेख निजामुद्दीन औलिया – मुल्तान

126. उत्तर प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने 29 जुलाई, 2020 को निम्नलिखित नगरों में से किसमें राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय 1 की स्थापना का अनुमोदन किया है?

(A) कानपुर (B) लखनऊ (C) गोरखपुर (D) प्रयागराज

127. निम्नलिखित में से किस मुगलकालीन नहर का निर्माण फिरोजशाह की राजबवाह को पुनर्जीवित करके किया गया?

(A) शेखनू-नी (B) शहाब नहर (C) नहर-ए-बिहिश्त (D) नहर-ए-आगरा

128. भारत के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री ने 25 जुलाई, 2020 को घोषणा की है कि वर्ष 2021 में चौथा ‘ खेलो इण्डिया यूथ गेम्स’ की मेजबानी की जाएगी

(A) हरियाणा द्वारा (B) उत्तर प्रदेश द्वारा (C) कर्नाटक द्वारा (D) महाराष्ट्र द्वारा

129. निम्नलिखित में से कौन ‘किताब-एनौरस’ नामक पुस्तक का लेखक था?

(A) इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय (B) अली आदिल शाह (C) कुली कुतुब शाह (D) अकबर द्वितीय

130. निम्नलिखित में से कौनसा भारतीय फुटबाल क्लब, न्यूयॉर्क के टाइम स्क्वायर स्थित नैसडाक (NASDAQ) के बिलबोर्ड पर 29 जुलाई, 2020 को जगह प्राप्त करने वाला अकेला फुटबाल क्लब बना?

(A) ईस्ट बंगाल (B) चर्चिल ब्रदर्स(C) मोहन बागान(D) बेंगलूरू फुटबाल क्लब

131. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में से किसमें 2018 में फ्रांस के सहयोग से एक वृहद् सौर ऊर्जा संयन्त्र को स्थापित किया गया है?

(A) आगरा (B) बलिया (C) देवरिया (D) मिर्जापुर

132. भारत की पहली किसान रेल’ निम्नलिखित किन दो स्टेशनों के बीच 8 अगस्त, 2020 को अपनी यात्रा प्रारम्भ की?

(A) गाज़ियाबाद और हावड़ा (B) देवलाली (महाराष्ट्र) और दानापुर (बिहार)

(C) नासिक और नई दिल्ली (D) नासिक और अहमदाबाद

133. जनवरी 2020 में, उत्तर प्रदेश में कितने और स्थलों को ‘रामसर साइट’ में शामिल किया गया?

(A)3 (B) 6(C)9 (D) 12

134. निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है?

           सम्मेलन                                          स्थान

(A) ईस्ट एशिया सम्मेलन, 2020  –                  सिंगापुर

(B) जी-20 सम्मेलन, 2019 –                         ओसाका

(C) जी-7 सम्मेलन, 2019 –                           बियारिज

(D) ईस्ट एशिया सम्मेलन, 2019 –                   बैंकॉक

135. निम्नलिखित जनजातियों में से कौनसा भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीप समूहों की मूल निवासी नहीं है?

(A) हालचू (B) रेंगमा (D) शोम्पेन (C) ओन्जे

136. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसमें कोविड-19 अवधि में पहली बार ई-लोक अदालत प्रारम्भ हुई?

(A) उत्तर प्रदेश (B) महाराष्ट्र (C) छत्तीसगढ़ (D) बिहार

137. निम्नलिखित में से कौनसा एक नदी हिमालय-पार (Trans-Himalayan) नदी है?

(A) झेलम (B) सतलज (C) गंगा (D) रावी

138. भारत सरकार द्वारा जुलाई 2020 में बाघों की गणना 2018 पर जारी विस्तृत प्रतिवेदन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथन/कथनों में से कौनसा/ से सही है/हैं?

1. भारत में विश्व की कुल बाघों की आबादी का 70% है.

2. भारत के लगभग 30% बाघ, बाघ अभयारण्यों के बाहर रहते हैं

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट : (A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 न ही 2

139. निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है?

         जनजाति                                       अवस्थिति

(A) अंगामी –                                   नगालैण्ड

(B) बिरहोर –                                   झारखण्ड

(C) खस –                                      अरुणाचल प्रदेश

(D) टोडा –                                     तमिलनाडु

140. निम्नलिखित में से किसने ‘ग्लोबल वैक्सीन सम्मेलन’ की 4 जून, 2020 को मेजबानी की?

(A) यूनाइटेड किंगडम (B) संयुक्त राज्य अमरीका (C) भारत (D) चीन

141. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-I (झील) : (a) साला झील (b) बड़खल झील (c) लोकटक झील (d) कालीवेली झील

सूची-II (अवस्थिति) : 1. अरुणाचल प्रदेश 2. हरियाणा 3. मणिपुर 4. तमिलनाडु

कूट:

(a) (b) (c) (d)
(A) 1 2 3 4
(B) 2 1 3 4
(C) 1 3 2 4
(D) 1 4 2 4

142. रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा -अगस्त 2020 में प्रारम्भ किया गया ‘सार्थक’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

(A) स्मार्ट बम (B) राकेट प्रक्षेपक (C) अपतटीय गश्ती जहाज (D) हल्के लड़ाकू विमान

143. दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है

कथन (A): अहमदाबाद भारत में सूती वस्त्र उद्योग का सबसे बड़ा केन्द्र है.

कारण (R): अहमदाबाद भारत के प्रमुख कपास उत्पादन क्षेत्र में स्थित है, इसलिए इसे कच्चा माल की कोई  समस्या नहीं है. नीचे

नीचे दो कथन दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

कूट:: (A)(A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता

(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है

(C) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है

(D) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है

144. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने ‘पशु-किसान क्रेडिट कार्ड’ योजना का प्रारम्भ वर्ष 2020 में किया है?

(A) गुजरात (B) हरियाणा (C) पंजाब (D) राजस्थान

145. निम्नलिखित में से कौनसी भारत की नवीनतम पर्वत श्रेणी है?

(A) हिमाद्री श्रेणी (B) अरावली श्रेणी (C) पश्चिमी घाट (D) विन्ध्याचल श्रेणी

146. 27 जुलाई, 2020 को भारत के प्रधानमंत्री ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर कोविड-19 परीक्षण के लिए तीन नई भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (ICMR) उच्च-श्रेणी परीक्षण प्रयोगशालाओं का वस्तुतः उद्घाटन किया?

(A) नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई (B) कोलकाता, नोएडा, मुम्बई

(C) नई दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई (D) चेन्नई, दिल्ली, मुम्बई

147. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए दिए गए कूट से तथा सूचियों के नीचे सही उत्तर चुनिए –

सूची-1 (राष्ट्रीय उद्यान) : (a) इन्द्रावती (b) मोल्लेम (c) कलेसर (d) बेतवा

सूची-II (राज्य) : 1. झारखण्ड 2. हरियाणा 3. गोवा 4. छत्तीसगढ़

कूट:

(a) (b) (c) (d)
(A) 4 3 2 1
(B) 4 2 3 1
(C) 4 1 3 2
(D) 3 4 2 1

148. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस हवाई अड्डे को भारत के केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल ने 24 जून, 2020 को अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा स्वीकृत किया है ?

(A) आगरा हवाई अड्डा (B) प्रयागराज हवाई अड्डा (C) गोरखपुर हवाई अड्डा (D)कुशीनगर हवाई अड्डा

149. निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है?

        खनिज उत्खनन                      शहर

1. ताँबा                                  चित्रदुर्ग

2. लौह अयस्क                        बेल्लारी

3. मैंगनीज़                              भीलवाड़ा

4. बॉक्साइट                            कटनी

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

कूट: (A) 1 और 2 (B) 2 और 3 (C) 1 और 3 (D) 2 और 4

150. निम्नलिखित में से किस देश को वर्ष 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्य के रूप में जून 2020 में नहीं चुना गया है?

(A) आयरलैण्ड (B) नार्वे (C) मेक्सिको (D) कनाडा


COMMENT IN TELEGRAM CHANNEL

टेलीग्राम चैनल में कमेंट करें

OR

FACEBOOK GROUP

फेसबुक ग्रुप

IF YOU WANT ANY OTHER STUDY MATERIAL RELATED TO GOVERNMENT JOB THEN YOU CAN TELL US IN OUR COMMENT SECTION.

यदि आप सरकारी नौकरी से संबंधित कोई अन्य अध्ययन सामग्री चाहते हैं तो आप हमें हमारे कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!