Latest Post

India is one of the few countries where capital punishment is legal and is justified under the rarest of the rare doctrine. However, it is not just the execution in principle but the process of execution which matters. Discuss (10 Marks) ATTORNEY GENERAL OF INDIA-DUTIES AND FUNCTIONS

1. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ Intelligent Transport System के लिए ‘Economic Development Cooperation Fund Loan’ समझौते पर हस्ताक्षर किए?
Ans :- दक्षिण कोरिया
Explanation:-
भारत और दक्षिण कोरिया ने 245 अरब से अधिक कोरियाई वॉन के आर्थिक विकास सहयोग निधि ऋण (Economic Development Cooperation Fund Loan) के संबंध में व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता दिल्ली में नागपुर-मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की स्थापना के लिए है। दक्षिण कोरिया को 2016 में विकास सहयोग के लिए भारत के आधिकारिक विकास सहायता भागीदार के रूप में नामित किया गया था।

2. हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का 58वां स्थपना दिवस कब मनाया गया?
Ans :- 01 दिसंबर
Explanation:-
सीमा सुरक्षा बल (BSF) का 58 वां स्थापना दिवस 01 दिसंबर 2022 को मनाया गया।
BSF की स्थापना 1 दिसंबर 1965 को भारत की सीमाओं पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई थी।
वर्तमान में, BSF में 2.65 लाख कर्मी शामिल हैं, जो 193 बटालियनों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात हैं।
BSF महानिदेशक : पंकज कुमार सिंह
BSF मुख्यालय : नई दिल्ली

3. निम्नलिखित में से कौन सा देश 01 जनवरी, 2023 को एक वर्ष के लिए वासेनार अरेंजमेंट के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता ग्रहण करेगा?
Ans :- भारत
Explanation:-
भारत 01 जनवरी , 2023 को एक वर्ष के लिए वासेनार अरेंजमेंट के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।
30 नवंबर से 1 दिसंबर तक वियना में आयोजित वासेनार अरेंजमेंट की 26वीं वार्षिक पूर्ण बैठक में , आयरलैंड के राजदूत इयोन ओ’लेरी ने भारत के राजदूत जयदीप मजूमदार को अध्यक्षता सौंपी।
भारत दिसंबर 2017 में अपने 42वें भाग लेने वाले देश के रूप में वासेनार अरेंजमेंट में शामिल हुआ।

4. हाल ही में चेन्नई में पहले तटीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया हैं?
Ans :- गिरीधर अरमाने
Explanation:-
रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने 01 दिसंबर 2022 को चेन्नई में भारतीय तट रक्षक द्वारा आयोजित पहले तटीय सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया।
सम्मेलन में भारत, मालदीव, श्रीलंका और मॉरीशस भाग ले रहे हैं।
पहले तटीय सुरक्षा सम्मेलन की थीम : ”कोलेबोरेटिव एफर्ट्स फॉर कोस्टल सिक्यूरिटी ”।
CSC की शुरुआत 2011 में भारत, मालदीव और श्रीलंका के बीच एक त्रिपक्षीय समुद्री सहयोग तंत्र के रूप में हुई थी।

5. हाल ही में भारत और बांग्लादेश के संबंधों को चिन्हित करने वाला पहला सिलहट-सिलचर महोत्सव किस राज्य में शुरू हुआ?
Ans :- असम
Explanation:-
02 दिसंबर 2022 को असम की बराक घाटी के सिलचर में सिलहट महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया गया।
केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री जी किशन रेड्डी और बांग्लादेश के विदेश मामलों के मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमन ने इसका उद्घाटन किया।
यह 5 दिनों तक चलने वाला उत्सव है जिसे संस्कृति मंत्रालय और इंडिया फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम दक्षिण असम के सिलहट और बराक घाटी के ऐतिहासिक संबंधों के संदर्भ में आयोजित किया जा रहा है।
सिलहट पूर्वी बांग्लादेश में स्थित एक शहर है। यह सूरमा नदी पर स्थित है। यह सूफी दरगाहों के लिए जाना जाता है।
बराक घाटी असम के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। इसका नाम बराक नदी के नाम पर रखा गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!