Latest Post

India is one of the few countries where capital punishment is legal and is justified under the rarest of the rare doctrine. However, it is not just the execution in principle but the process of execution which matters. Discuss (10 Marks) ATTORNEY GENERAL OF INDIA-DUTIES AND FUNCTIONS

FOR PDF

 

बिहार लोक सेवा आयोग

BPSC: 65वीं (प्रा.) परीक्षा 15.10.2019

1. अपने शिलालेखों में अशोक सामान्यतः किस नाम से जाने जाते हैं?

  1. चक्रवर्ती
  2. प्रियदर्शी
  3. धर्मदेव
  4. धर्मकीर्ति
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): सम्राट अशोक का पूरा नाम ‘देवानामप्रिय’ अशोक मौर्य था जिसका तात्पर्य है ‘देवताओं का प्रिय’। अशोक ने अपने जीवन काल में विभिन्न अभिलेख खुदवाए जिनमें कर्नाटक के रायचूर जिले में स्थित ‘मास्की अभिलेख’ भी महत्त्वपूर्ण है। मास्की अभिलेख से ही अशोक के नाम ‘देवनामप्रिय’ और ‘प्रियदर्शी’ के विषय में जानकारी प्राप्त होती है। अशोक का शासन काल 269 ई.पू.-232 ई.पू. था।

2. इनमें से कौन गुप्त काल में औषधि के क्षेत्र में अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं?

  1. सुश्रुत
  2. सौमिल्ल
  3. शूद्रक
  4. शौनक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): गुप्तकाल में चिकित्सा के क्षेत्र में दो महत्त्वपूर्ण नाम थे चरक व सुश्रुत। सुश्रुत 600 ईसापूर्व में भारत के पहले चिकित्सक थे। इनकी पुस्तक सुश्रुत संहिता संस्कृत में लिखित चिकित्सा का महत्त्वपूर्ण ग्रंथ है। यह आयुर्वेद व शल्य चिकित्सा का प्राचीन संस्कृत ग्रंथ है। सुश्रुत त्वचा रोपन तंत्र (प्लास्टिक सर्जरी) तथा मोतियाबिन्द के भी विशेषज्ञ थे। उनको शल्य चिकित्सा का जनक भी कहा जाता है।

3. निम्नलिखित में से प्राचीन भारत की कौन-सी लिपि दाहिने से बाईं ओर लिखी जाती थी?

  1. ब्राह्मी
  2. शारदा
  3. खरोष्ठी
  4. नन्दनागरी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): सिंधु घाटी की चित्र लिपि को छोड़कर, खरोष्ठी भारत की दो प्राचीनतम लिपियों में से एक है। यह दाएं से बांई ओर लिखी जाती थी। सम्राट अशोक के शहवाजगढ़ी और मनसेहरा अभिलेख खरोष्ठी लिपि में ही लिखवाए गए हैं।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा बन्दरगाह गुप्त काल में उत्तर भारतीय व्यापार के लिए उपयोग किया जाता था?

  1. कल्याण
  2. ताम्रलिप्ति
  3. भडोच
  4. कैम्बे
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): ताम्रलिप्ति बंदरगाह गुप्तकाल में उत्तर भारतीय व्यापार के लिए उपयोग किया जाता था। ताम्रलिप्ति बंगाल की खाड़ी में स्थित एक प्राचीन नगर है जिसका प्रयोग मौर्य साम्राज्य के समय से ही दक्षिण एशिया तथा दक्षिण पूर्व एशिया के मध्य व्यापार के लिए किया जाता था।

5. मुगल चित्रकला किसके नेतृत्व में अपने शीर्ष बिन्दु पर थी?

  1. जहांगीर
  2. हुमायूं
  3. शाहजहां
  4. अकबर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): जहांगीर का काल मुगल चित्रकला के चरमोत्कर्ष का काल था। जहांगीर ने हेरात के प्रसिद्ध चित्रकार अकारिजा के नेतृत्व में आगरा में एक चित्रणशाला की स्थापना की। जहांगीर ने छवि चित्रकारी, प्राकृतिक दृश्यों एवं व्यक्तियों के जीवन से संबंधित चित्रों के चित्रण की परम्परा प्रारंभ की। जहांगीर के काल के प्रमुख चित्रकार फारूखबेग, बिसनदास, उस्ताद मसूर, दौलत, मनोहर तथा अबुल हसन थे। जहांगीर स्वयं भी एक अच्छा चित्रकार था।

6. मध्यकालीन भारत में मनसबदारी व्यवस्था क्यों लागू की गई थी?

  1. राजस्व एकत्रित करने हेतु
  2. सैनिकों की सुगमता से भर्ती हेतु
  3. धार्मिक सद्भाव की स्थापना हेतु
  4. स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): मुगल साम्राज्य के अंतर्गत मनसबदारी प्रणाली की औपचारिक रूप से शुरूआत अकबर ने की थी, इस प्रणाली ने मुगल साम्राज्य को मजबूत आधार प्रदान किया। मुगल साम्राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत मनसबदार का सीधा अर्थ एक रैंक अथवा एक पद से लगाया जाता था। मुगल प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत मनसब मनसबदार के ओहदे को इंगित करता था। मनसबदारी प्रणाली वस्तुतः एशियाई उत्पत्ति से संबंध रखती है, जिसे सर्वप्रथम उत्तरी भारत में बाबर ने लागू किया था। इस प्रकार मध्यकालीन भारत में मनसबदारी सैनिकों की सुगमता से भर्ती से संबंधित है।

7. अष्टप्रधान का गठन किसने

  1. चन्द्रगुप्त
  2. अशोक
  3. हर्षवर्धन
  4. शिवाजी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक.

उ. (b): प्रशासन में शिवाजी की सहायता एवं परामर्श के लिए 8 मंत्रियों की एक परिषद् थी जिसे अष्टप्रधान परिषद् कहा जाता था, जिसे शिवाजी द्वारा नियुक्त किया जाता था। वह परिषद् अपने कार्यों के लिए शिवाजी के प्रति उत्तरदायी था। मंत्रियों से परामर्श लेने के लिए शिवाजी बाध्य नहीं थे, शिवाजी ने किसी भी मंत्री के पद को आनुवंशिक नहीं होने दिया।

अष्टप्रधान में निम्नलिखित अधिकारी शामिल थे

  1. पेशवा- संपूर्ण साम्राज्य की देखभाल
  2. अमात्य- अर्थमंत्री
  3. वाकयानवीस- दरबारी लेखक
  4. सुमंत- विदेश मंत्री
  5. सचिव (चिटनिस)- पत्राचार विभाग
  6. सेनापति- सेना का प्रमुख।
  7. न्यायाधीश- दीवानी व फौजदारी न्याय
  8. पंडितराव- धार्मिक सलाहकार।

8. दिल्ली के किस सुलतान ने सबसे ज्यादा नहरों का निर्माण किया था?

  1. फिरोज शाह तुगलक
  2. इल्तुतमिश
  3. बलबन
  4. सिकन्दर लोदी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): फिरोजशाह तुगलक दिल्ली सल्तनत में तुगलक वंश का शासक था, वह मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु के बाद गद्दी पर बैठा। उसने सिंचाई व्यवस्था के सुधार के लिए अनेक नहरों व तालाब का निर्माण करवाया तथा हक्क-ए-शर्ब नामक सिंचाई कर भी लगाया जो कि सिंचित भूमि की कुल उपज का एक चौथाई था। सिंचाई की सुविधा के लिए उसने 5 बड़ी नहरों का निर्माण करवाया। he

(1) पहली नहर 150 किमी. लम्बी थी, जो यमुना नदी का पानी हिसार ले जाती थी।

(2) सतलज से घाघरा तक किया था?

(3) सिरमौर की पहाड़ियों से झांसी तक।

(4) घाघरा से फिरोजाबाद।

(5) यमुना नदी से फिरोजाबाद तक।

9. बंगाल की खाड़ी में समुद्री डकैती हेतु हुगली का उपयोग कौन करता था?

  1. डच
  2. फ्रांसीसी
  3. पुर्तगाली
  4. अंग्रेज
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से से अधिक

उ. (c): बंगाल की खाड़ी में समुद्री डकैती हेतु हुगली का प्रयोग पुर्तगाली करते थे। भारत में आने वाली कंपनियों के क्रम में सबसे पहले पुर्तगाली 1498 में भारत आये थे। पुर्तगालियों ने पहली फैक्ट्री कोचीन में बनाई। आगे ‘शांत जल की नीति’ और सुदृढ़ नौसैनिक क्षमता के माध्यम से पुर्तगीज ने भारत के व्यापार को नियंत्रित करना प्रारंभ कर दिया।

10. ठगों का उन्मूलन किसके नेतृत्व में हुआ था?

  1. लॉर्ड क्लाइव
  2. कैप्टेन स्लीमन
  3. लॉर्ड मिन्टो
  4. अलेक्जेंडर बर्न्स
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): मेजर जनरल स्लीमैन एक ब्रिटिश सैनिक व प्रशासनिक अधिकारी था जिसने 1830 में ठगों का उन्मूलन किया था। उस समय भारत का गर्वनर जनरल लॉर्ड विलियम बैंटिक था।

11. अफगानिस्तान के प्रति आक्रामक नीति किस वायसराय ने अपनाई थी?

  1. लॉर्ड मेयो
  2. लॉर्ड लिट्टन
  3. लॉर्ड डफरिन
  4. लॉर्ड कैनिंग
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): वर्ष 1876 में लॉर्ड लिटन भारत का गर्वनर जनरल बनकर आया। उसने अफगानिस्तान के अमीर शेर अली से संधि करने का प्रयास किया। संधि प्रयास की विफलता के बाद लॉर्ड लिटन ने अफगानिस्तान के विरूद्ध आक्रमण नीति का अनुसरण किया, फलस्वरूप दूसरा आंग्लअफगान युद्ध 1878-1880 में हुआ। युद्ध की समाप्ति गण्डमक की संधि के साथ हुई।

12. 1930 में महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन कहां से प्रारम्भ किया था?

  1. वर्धा
  2. दांडी
  3. सेवाग्राम
  4. साबरमती
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): गांधीजी की 11 सूत्रीय मांगों पर किसी प्रकार का ध्यान ब्रिटिश सरकार ने नहीं दिया, फलतः 14 फरवरी, 1930 को साबरमती में कांग्रेस की एक बैठक में गांधीजी के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाने का निश्चय

13. साराबन्दी आन्दोलन, 1922 किसके नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ?

  1. चित्तरंजन दास
  2. सरदार वल्लभभाई पटेल
  3. राजेन्द्र प्रसाद
  4. लाला लाजपत राय
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): साराबंदी आंदोलन का प्रारभ 1922 ई. में सरदार वल्लभाई पटेल के नेतृत्व में हुआ था। इस आंदोलन में किसानों ने कर न देने का निर्णय लिया। सरदार वल्लभभाई पटेल, भारतीय वकील, राजनीतिक कार्यकर्ता तथा भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे। उन्हें भारत का ‘लौह पुरुष’ भी कहा जाता है।

14. भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था?

  1. जे.बी. कृपलानी
  2. जवाहरलाल नेहरू
  3. मौलाना अबुल कलाम आजाद
  4. सी. राजगोपालाचारी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): जीवतराम भगवानदास कृपलानी को आचार्य कृपलानी के नाम से भी जाना जाता है। वह भारतीय शिक्षक, समाजवादी कार्यकर्ता तथा आजादी के पहले व बाद के भारत के महत्वपूर्ण नेता थे। उन्होंने प्रजा समाजवादी पार्टी की स्थापना की। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1934 में महासचिव बने। नवम्बर 1946 में, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने और भारत के विभाजन के समय भी वह कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

15. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?

  1. विलियम ऐडम
  2. ए.ओ. ह्यूम
  3. रासबिहारी बोस
  4. मोतीलाल नेहरू
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक ए.ओ. ह्यूम थे। वे एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज अधिकारी थे। कांग्रेस की स्थापना ए.ओ. ह्यूम द्वारा 1885 ई. में की गई। इसका पहला अधिवेशन 28 दिसम्बर, 1885 को बंबई स्थित गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विद्यालय में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चन्द्र बनर्जी (डब्लयू. सी. बनर्जी) ने की थी तथा इसके प्रथम महासचिव ए.ओ. ह्यूम थे।

16. “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा।” किसने कहा था?

  1. बिपिनचंद्र पाल
  2. अरविन्द घोष
  3. बाल गंगाधर तिलक
  4. सुभाषचंद्र बोस
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

ऊ. (c): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था कि,”स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूंगा।” इस अधिवेशन में गरम विचारधारा के नेताओं की कांग्रेस में पुनः वापसी हुई तथा तिलक व एनी बेसेंट के प्रयासों से कांग्रेस व मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ था। यह समझौता ‘लखनऊ समझौता’ के जाना जाता है।

17. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी ‘नाइटहुड’ उपाधि किस कारण त्याग दी?

  1. सविनय अवज्ञा आन्दोलन का क्रूर दमन
  2. भगत सिंह को फांसी दिया जाना
  3. जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड
  4. चौरी चौरा की घटना
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): 13 अप्रैल, 1919 को घटित जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड की हृदय विदारक घटना के बाद रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी ‘नाइटहुड’ उपाधि को त्याग दिया। टैगोर ने कहा कि, “अब समय आ गया है जब सम्मान के तमगे अपमान के बेतुके संदर्भ में हमारे कलंक को सुस्पष्ट कर देते हैं, जहां तक मेरा प्रश्न है मैं सभी विशेष उपाधियों से रहित होकर अपने देशवासियों के साथ खड़ा होना चाहता हूँ।”

18. ‘भारत सेवक समाज’ की स्थापना किसने की थी?

  1. लाला लाजपत राय
  2. बिपीनचंद्र पाल
  3. गोपालकृष्ण गोखले
  4. भगत सिंह
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): वर्ष 1905 में गोपालकृष्ण गोखले द्वारा भारत सेवक समाज (सर्वैट्स ऑफ इण्डिया सोसायटी) की स्थापना की गई थी। गोपालकृष्ण गोखले भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी तथा समाज सुधारक थे। महादेव गोविन्द रानाडे उनके राजनीतिक गुरु थे। वित्तीय मामलों पर उनकी अद्वितीय समझ के कारण ही उन्हें भारत का ‘ग्लेडस्टोन’ कहा जाता है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नरमपंथी नेता थे। महात्मा गांधी जी ‘गोपालकृष्ण गोखले’ को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।

19. “काकोरी ट्रेन डकैती काण्ड’ में किन क्रांतिकारियों को फांसी की सजा दी गई थी?

  1. रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाकुल्ला
  2. वीर सावरकर और वासुदेव चापेकर
  3. प्रफुल्लचंद्र चाकी और खुदीराम बोस
  4. सूर्य सेन और उधम सिंह
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ के सदस्यों द्वारा 9 अगस्त, 1925 को उत्तर रेलवे के लखनऊसहारनपुर रेलमार्ग के काकोरी नामक स्थान पर डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन” का सरकारी खजाना लूटा गया। काकोरी काण्ड के 29 क्रांतिकारियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह, रोशन लाल व राजेन्द्र लाहिड़ी को फांसी हुई, जबकि चन्द्रशेखर आजाद बच निकले। काकोरी काण्ड के मुकदमें की पैरवी के लिए सरकार की ओर से जगत नारायण मुल्ला को नियुक्त किया गया तथा अभियुक्तों की ओर से सरकार ने लक्ष्मी नारायण मिश्र, के.सी. दत्त और जयप्रकाश मिश्र को नियुक्त किया।

20. ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसने की थी?

  1. दयानंद सरस्वती
  2. ज्योतिबा फुले
  3. गांधीजी
  4. डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): 1873 ई. में ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना ज्योतिबा फुले ने की थी। इनका जन्म 1827 ई. में एक माली के घर हुआ था। इन्होंने ब्राह्माणों के विरूद्ध शक्तिशाली आंदोलन का संचालन किया। इन्होंने अपनी पुस्तक ‘गुलामगिरी’ एवं संगठन ‘सत्यशोधक समाज’ के द्वारा पाखण्डी ब्राह्मणों एवं उनके अवसरवादी धर्म ग्रंथों से निम्न जातियों की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

21. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?

  1. कस्तूरबा गांधी
  2. श्रीमती एनी बेसेन्ट
  3. सरोजिनी नायडू
  4. भक्ति लक्ष्मी देसाई
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती एनी बेसेंट थीं। श्रीमती एनी बेसेंट ने कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन, 1917 की अध्यक्षता की थीं। जबकि पहली भारतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी नायडू थीं, जिन्होंने 1925 ई. के कानपुर अधिवेशन की अध्यक्षता की थीं।

22. व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन की/के सत्याग्रही कौन थीं/थे?

  1. सरोजिनी नायडू
  2. सी. राजगोपालाचारी
  3. विनोबा भावे
  4. सुभाषचंद्र बोस
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): व्यक्तिगत सत्याग्रह राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा सन् 1940 में प्रारंभ किया गया था। इस सत्याग्रह की सबसे बड़ी बात यह थी कि इसमें महात्मा गाँधी द्वारा चुना गया सत्याग्रही पूर्व निर्धारित स्थान पर जाकर भाषण व अपनी गिरफ्तारी देता था। 11 अक्टूबर, 1940 को गाँधी जी द्वारा व्यक्तिगत सत्याग्रह के तौर पर प्रथम सत्याग्रही के रुप में विनोबा भावे को चुना गया, जिन्हें 21 अक्टूबर, 1940 को ब्रिटिश सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

23. लंदन में ‘इंडिया हाउस’ के संस्थापक कौन थे?

  1. श्यामजी कृष्णवर्मा
  2. रासबिहारी बोस
  3. रामचंद्र
  4. तारकनाथ दास
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): इण्डिया हाउस 1905 से 1910 के दौरान लंदन में स्थित एक अनौपचारिक भारतीय राष्ट्रवादी संस्था थी। ” इसकी स्थापना ब्रिटेन के भारतीय छात्रों में राष्ट्रवादी विचारों का प्रसार करने के लिए श्यामजीकृष्ण वर्मा द्वारा की गई थी। श्यामजी वर्मा ने लार्ड कर्जन की अत्याचार पूर्ण गतिविधियों के विरूद्ध लंदन से एक मासिक पत्र “द इण्डियन सोशियोलॉजिस्ट” निकाली, जिसे जिनेवा से प्रकाशित किया गया। क्रांतिकारी शहीद “मदनलाल ढींगरा” उनके प्रिय शिष्यों में से एक थे।

24. वह प्रथा, जिसके तहत किसान स्वयं भूमि का मालिक होता है और सरकार को भू-राजस्व के भुगतान के लिए जिम्मेदार माना जाता है, है

  1. जमींदारी प्रथा
  2. रैयतवाड़ी प्रथा
  3. महालवाड़ी प्रथा
  4. दहसाला प्रथा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): रैय्यतवाड़ी व्यवस्था के तहत किसान स्वयं भूमि का मालिक होता था और सरकार को भू-राजस्व के भुगतान के लिए जिम्मेदार होता था। यह व्यवस्था प्रारंभ में 1792 कर्नल रीड द्वारा बारामहल जिले में पहली बार लागू की गई। मुनरो इसका कट्टर समर्थक था। आगे 1820 में भू-राजस्व को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए मुनरो ने रैय्यतवाड़ी व्यवस्था को लागू कर दिया। यह व्यवस्था मद्रास, बम्बई, पूर्वी बंगाल, असम और कुर्ग में लागू की गयी। इसे लगभग 51 प्रतिशत भू-भाग पर लागू किया गया। विशेषताएं

(1) सरकार व किसानों के बीच कोई बिचौलिया वर्ग नहीं था।

(2) भूमि का स्वामित्व किसानों को दिया गया जिससे वे अपनी भूमि का विक्रय कर सकते थे।

(3) लगान अदायगी न होने पर भूमि जब्त की

(4) किसानों को अपनी उपज का 1/2 भाग राजस्व के रुप में देना पड़ता था।

25. इंडिया फॉर जा सकती थी। इंडियंस किताब किस ने लिखी?

  1. सी.आर. दास
  2. एम.जी. रानाडे
  3. वी.डी. सावरकर
  4. एस.एन. बैनर्जी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): इंडिया फॉर इंडियंस किताब के लेखक सी.आर. दास (चितरंजन दास) हैं। चितरंजन दास एक महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, वकील तथा पत्रकार थे। उनको सम्मानपूर्वक ‘देशबंधु’ कहा जाता था। स्वाधीनता आंदोलन के दौरान उन्होंने ‘अलीपुर षड्यंत्र केस’ के अभियुक्त अरबिन्द घोष का बचाव भी किया था। असहयोग आंदोलन के समय चितरंजन दास ने वकालत छोड़ दी। कांग्रेस के परिषद में प्रवेश को इंकार करने पर 1923 में चितरंजन दास और मोतीलाल नेहरू ने मिलकर ‘स्वराज दल’ का गठन किया।

26. देशेर कथा पुस्तक किसने लिखी थी?

  1. सखाराम गणेश देवस्कर
  2. राजेन्द्र प्रसाद
  3. निवारण चंद्र
  4. मुरली मोहन प्रसाद
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): देशेर कथा महान क्रांतिकारी विचारक एवं लेखक सखाराम गणेश देवस्कर द्वारा लिखित क्रांतिकारी बांग्ला पुस्तक है। इस पुस्तक की रचना स्वाधीनता की चेतना के जागरण और विकास के लिए की गई। इस पुस्तक का हिन्दी अनुवाद विष्णु पराड़कर द्वारा किया गया।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा देश भौगोलिक क्षेत्र की दृष्टि से सीमारहित सबसे बड़ा देश है?

  1. न्यूजीलैंड
  2. फिलिपीन्स
  3. जापान
  4. क्यूबा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): दिये गये विकल्पों में भौगोलिक सीमारहित सबसे बड़ा देश जापान

देश क्षेत्रफल

जापान – 377,915 किमी2

फिलीपींस – 300, 300 किमी2

न्यूजीलैण्ड – 270,467 किमी2

क्यूबा – 109,844 किमी2

28. सर्वाधिक उत्तरी-दक्षिणी (अक्षांशीय) लम्बाई वाली सीमा वाला देश है

  1. रूस
  2. चिली
  3. ब्राजील
  4. चीन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): सर्वाधिक उत्तरी-दक्षिणी (अंक्षाशीय) लम्बाई वाली सीमा वाला देश चिली है। इसकी उत्तरी-दक्षिणी सीमा की लम्बाई 4620 किमी. है।

29. निम्नलिखित में से किस देश में सबसे अधिक संख्या में द्वीप है?

  1. फिलिपीन्स
  2. इन्डोनेशिया
  3. मालदीव
  4. क्यूबा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): दिये गये विकल्पों में से इंडोनेशिया में सर्वाधिक द्वीप (17508) है।

देश द्वीपों की संख्या

(1) स्वीडन 221,800

(2) नार्वे 55,000

(3) कनाडा 52,455

(4) इण्डोनेशिया 17,508

(5) ऑस्ट्रेलिया 8,222

30. निम्नलिखित में से कौन-सा देश विश्व का सबसे अधिक केसर उत्पादन करने वाला देश है?

  1. स्पेन
  2. ग्रीस
  3. न्यूजीलैंड
  4. ईरान
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): ईरान विश्व का सर्वाधिक केसर उत्पादन करने वाला देश है। यहां सम्पूर्ण विश्व का लगभग 90 प्रतिशत केसर उत्पादित होता है। केसर एक सुगंध देने वाला पौधा है। इसके पुष्प के वर्तिकान को केसर, कुमकुम, जाफरान अथवा सैफ्रन कहते है। यह झेड़सी कुल की क्रोकस सैटाइवस नामक वनस्पति है जिसका मूल स्थान दक्षिणी यूरोप है। भारत में इसका उत्पादन जम्मू के किश्तवार तथा कश्मीर के पामपुर के सीमीत क्षेत्रों में होता है।

31. निम्नलिखित में से कौन-सा देश विश्व का सबसे अधिक यूरेनियम उत्पादन करने वाला देश है?

  1. कजाकिस्तान
  2. कनाडा
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. फ्रांस
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): विश्व का सबसे अधिक यूरेनियम उत्पादन करने वाला देश कजाकिस्तान है। कजाकिस्तान ने 2005 से 2015 तक यूरेनियम उत्पादन में 39 प्रतिशत की वृद्धि की है। पूरी दुनिया का 70 फीसदी यूरेनियम का उत्पादन तीन देशों कजाकिस्तान, कनाड़ा और आस्ट्रेलिया में होता है। वर्ष 2017 में अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एंजेसी द्वारा कजाकिस्तान के ‘ओस्कोमैन’ शहर में यूरेनियम बैंक स्थापित किया गया है।

32. कन्याकुमारी से सटी पहाड़ियां है

  1. अन्नामलाई पहाड़ियां
  2. नीलगिरि पहाड़ियां
  3. कार्डमम पहाड़ियां
  4. शेवारॉय पहाड़ियां
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): कन्याकुमारी से सटी हुई पहाड़ियां कार्डमम पहाड़ियां हैं। कन्याकुमारी जो कि भारत का मुख्य भूमि पर सबसे दक्षिणी बिन्दु है, वह कार्डमम पहाड़ियों का दक्षिणी बिन्दु है। कार्डमम पहाड़ियों का विस्तार पश्चिमी घाट तक है।

33. निम्नलिखित में से गंगा नदी घाटी का भाग उपनदी है?

  1. संख
  2. उत्तरी कोयल
  3. दक्षिणी कोयल
  4. बराकर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): उत्तरी कोयल नदी रांची के पठार से निकलती है। यह झारखण्ड के उत्तर-पश्चिम में दाउदनगर में सोन नदी से मिलती है तथा अंत में गंगा नदी में समाहित हो जाती है। उत्तरी कोयल जलाशय झारखण्ड राज्य में पलामू और गढ़वा जिलों के जनजातीय इलाकों में स्थित है। उत्तरी कोयल नदी अपनी सहायक नदियों के साथ बेतला राष्ट्रीय उद्यान के पश्चिमी भाग से होकर बहती है।

34. निम्नलिखित में से किस पहाड़ी पर चाय बागान नहीं है?

  1. कानन देवन
  2. नीलगिरि
  3. दार्जिलिंग
  4. गिरनार
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): गिरनार पहाड़ी पर चाय बागान स्थित नहीं है। जबकि कानन देवन, नीलगिरि तथा दार्जिलिंग पर चाय बागान स्थित है। कूच बिहार चाय बागान दार्जिलिंग पहाड़ियों पर पश्चिम बंगाल में स्थित है।

35. भारत में किस राज्य का सर्वाधिक क्षेत्र घने पतझड़ वाले जंगल से घिरा है?

  1. ओडिशा
  2. महाराष्ट्र
  3. मध्य प्रदेश
  4. छत्तीसगढ़
  5. उपर्युक्त मेंसे कोई नहीं /उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. ©: भारतीय वन सर्वेक्षण, 2017 के अनुसार भारत के सर्वाधिक घने पतझड़ वाले जंगल का क्षेत्र इस प्रकार है- मध्य प्रदेश > अरूणाचल प्रदेश > छत्तीसगढ़ > ओडिशा > महाराष्ट्र।

36. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवाल-भित्ति नहीं पाई जाती है?

  1. कैम्बे की खाड़ी
  2. मन्नार की खाड़ी
  3. कच्छ की खाड़ी
  4. लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): भारत में प्रवाल भित्ति के प्रमुख क्षेत्र मन्नार की खाड़ी, पाक की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी, अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप हैं। जबकि कैम्बे की खाड़ी में प्रवाल भित्ति नहीं पाई जाती है।

37. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस धार्मिक समूह में सर्वाधिक साक्षरता दर प्रतिशत दर्ज की गई है?

  1. ईसाई
  2. हिन्दू
  3. सिख
  4. जैन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक साक्षरता दर प्रतिशत जैन समुदाय की है जो कि 86.73 प्रतिशत है जबकि सबसे कम साक्षरता दर का प्रतिशत 42.72 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय की है।

38. निम्नलिखित में से जनजाति और राज्य की कौन-सी जोड़ी सही नहीं है?

  1. भील-गुजरात
  2. गद्दी-हिमाचल प्रदेश
  3. कोटा-तमिलनाडु
  4. टोडा-केरल –
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

39. आम आदमी पार्टी

  1. राज्य पार्टी है
  2. राष्ट्रीय पार्टी है
  3. क्षेत्रीय पार्टी है
  4. पंजीकृत पार्टी है
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): आम आदमी पार्टी एक राज्य स्तरीय पार्टी है। इसके नेता अरविंद केजरीवाल हैं। इसका गठन 26 नवम्बर, 2012 को हुआ था। पार्टी का चुनाव चिन्ह झाडू है। आम आदमी पार्टी ने 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनायी। राज्य स्तरीय दल की मान्यता के लिए पार्टी को निम्न अर्हताएं पूर्ण करनी होती है

(1) उस दल ने राज्य की विधानसभा के आम चुनाव में, उस राज्य से हुए कुल वैध मतों का 6% प्राप्त किया हो तथा इसके अतिरिक्त उसने संबंधित राज्य में दो स्थान प्राप्त किए हो।

(2) यदि दल ने राज्य की लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में, उस राज्य से हुए कुल वैध मतों का 6% प्राप्त किया हो तथा पार्टी ने राज्य में लोकसभा की कम से कम एक सीट जीती हो।

(3) यदि उस दल ने राज्य की विधानसभा के कुल स्थानों का 3% या तीन सीटें, इनमें से जो भी ज्यादा हो प्राप्त किए हो।

(4) यदि प्रत्येक 25 सीटों में से उस दल ने लोकसभा की कम से कम 1 सीट जीती हो।

(5) यदि पार्टी ने राज्य में लोकसभा के लिए हुए आम चुनावों में अथवा विधानसभा चुनाव में कुल वैध मतों को 8% प्राप्त किया है।

(d): टोडा जनजाति द्रविड़ियन समूह से संबंधित है तथा तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ियों पर निवास करती है। यह जनजाति टोडा भाषा बोलती है जो कि कन्नड़ भाषा से सम्बधित द्रविड़ भाषा है। टोड़ा जनजाति में बहुपति विवाह की प्रथा प्रचलित है।

40. निम्नलिखित संवैधानिक उपचारों में से किसे ‘पोस्टमॉर्टम’ भी कहा जाता है?

  1. प्रतिषेध
  2. परमादेश
  3. उत्प्रेषण
  4. अधिकार-पृच्छा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): भारतीय संविधान में संवैधानिक उपचारों में अधिकार पृच्छा को पोस्टमार्टम’ भी कहा जाता है। अधिकार पृच्छा का शब्दिक अर्थ है- किसी ‘प्राधिकृत या वारंट के द्वारा’। इस रिट को न्यायालय में किसी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक कार्यालय में दायर अपने दावे की जांच के लिए जारी किया जाता है। अतः यह किसी व्यक्ति द्वारा लोक कार्यालय के अवैध अनाधिकार को ग्रहण करने से रोकती है। इस रिट को पूरक सार्वजनिक कार्यालयों के मामले में तब जारी किया जा सकता है जब कार्यालयों का निर्माण संवैधानिक हो। इसे मंत्री स्तरीय कार्यालय या निजी कार्यालय के लिए जारी नहीं किया जा सकता है।

41. निम्नलिखित भारतीय राज्यों में से किसकी राज्य विधानसभा में सदस्यों की संख्या अधिक है?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. मणिपुर
  4. मेघालय
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): भारतीय संविधान के भाग 6 के अनुच्छेद 170 में राज्यों के लिए विधानसभा के गठन का प्रावधान किया गया है। विधानसभा के प्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष मतदान से व्यस्क मताधिकार के द्वारा निर्वाचित किया जाता है। इसकी अधिकतम संख्या 500 और निम्नतम 60 तय की गई है। विधानसभा की सीटें राज्यों की जनसंख्या के आधार पर आवंटित की जाती है। हालांकि अरूणाचल प्रकार हैप्रदेश, सिक्किम व गोवा के मामले में यह संख्या 30 निर्धारित की गई है जबकि मिजोरम, नागालैण्ड के मामले में क्रमश: 40 व 46 निर्धारित की गई हैं। प्रश्नगत राज्यों में विधानसभा की सदस्यों की संख्या इस

1. अरूणाचल प्रदेश 60 सदस्य

2. हिमाचल प्रदेश 68 सदस्य

3. मणिपुर 60 सदस्य

4. मेघालय 60 सदस्य

वहीं बिहार में राज्य विधानसभा में कुल 243 व राज्य विधानपरिषद के लिए 75 सीटें हैं।

42. भारत के वरीयता क्रम में निम्नलिखित में से कौन पहले आता है

  1. UPSC
  2. मुख्य चुनाव आयुक्त
  3. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
  4. उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (e): वरीयता क्रम में शीर्ष स्थान पर राष्ट्रपति हैं। भारतीय राजव्यवस्था में विभिन्न पदाधिकारियों का वरीयता इस प्रकार है

1. राष्ट्रपति

2. उपराष्ट्रपति

3. प्रधानमंत्री

4. राज्यों के राज्यपाल, अपने राज्यों में

5. भूतपूर्व राष्ट्रपति

5a. उपप्रधानमंत्री

6. भारत का मुख्य न्यायाधीश तथा लोकसभा अध्यक्ष

7. केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री अपने अपने राज्यों में, योजना आयोग का उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री तथा संसद के विपक्ष का नेता।

7a. भारत रत्न सम्मान के धारक

8. राजदूत

9. उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश

43. सरकार की संसदीय व्यवस्था के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य सही है? –

  1. विधायिका, न्यायपालिका के प्रति जवाबदेह है
  2. विधायिका, कार्यपालिका के प्रति जवाबदेह है
  3. विधायिका एवं कार्यपालिका दोनों स्वतन्त्र है
  4. राष्ट्रपति, न्यायपालिका के प्रति जवाबदेह है
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (e): लोकतंत्रीय शासन व्यवस्था के कई रूप होते हैं जिनमें प्रमुख हैं- संसदीय शासन व्यवस्था और अध्यक्षीय शासन व्यवस्था। भारतीय संविधान के अनुसार देश में संसदीय शासन प्रणाली को अपनाया गया है जिसमें जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि ही शासन व्यवस्था का संचालन करते हैं। संसदीय शासन प्रणाली को ‘मंत्रीमंडलीय शासन प्रणाली’ भी कहा जाता है। इस प्रणाली में संसद विधि-निर्माण की सर्वोच्च संस्था होती है एवं कार्यपालिका अपने समस्त कृत्यों के लिए संसद के प्रति जवाबदेह होती है। संसदीय शासन प्रणाली में कार्यपालिका का अस्तित्व, विधायिका में उसके विश्वास प्राप्ति (बहुमत) तक रहता भारत की राजनीतिक व्यवस्था में सम्पूर्ण सत्ता केन्द्र व राज्यों के मध्य संवैधानिक रुप में होती है तथा भारतीय प्रशासनिक राजनीतिक व्यवस्था विशुद्ध रुप से लोकतांत्रिक गणतंत्र है।

वहीं अध्यक्षीय शासन व्यवस्था को राष्ट्रपति शासन प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है, जहां कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है। राष्ट्रपति शासन प्रणाली का सर्वोत्तम उदाहरण अमेरिका है।

44. निम्नलिखित में से किसका निर्माण पंचायती राज व्यवस्था के तहत हुआ था?

  1. खाप पंचायत
  2. जाति पंचायत
  3. ग्राम पंचायत
  4. जन पंचायत
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): पंचायती राज लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण की व्यवस्था है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ाकर विकास को निचले स्तर तक लेकर जाना है। संविधान के भाग 9 के अंतर्गत अनु. 243(क) से 243(ण) के तहत पंचायती राज का प्रावधान है। 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा संविधान के भाग 9 में 16 नए अनुच्छेद तथा अनुसूचियों में ग्यारहवीं अनुसूची जोड़ी गयी जिसके तहत 29 विषयों का उल्लेख किया गया है। जिन पर पंचायत को विधि बनाने की शक्ति प्रदान की गई है।

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 40 राज्य को पंचायतों के गठन का निर्देश देता है। बलवंत राय मेहता समिति ने ग्रामीण क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के गठन का सुझाव दिया था- ग्राम स्तर (ग्राम पंचायत), ब्लॉक स्तर तथा जिला स्तर। बलवंत राय मेहता को पंचायती राज व्यवस्था का शिल्पकार भी कहा जाता है। पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा 2 अक्टूबर, 1959 को नागौर, राजस्थान में किया गया था।

45. निम्नलिखित में से कौन भूमि रिकॉर्ड अधिकारी है?

  1. पटवारी
  2. लम्बरदार
  3. जमींदार
  4. जैलदार
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): पटवारी प्रणाली की शुरुआत सर्वप्रथम शेरशाह सूरी के शासनकाल के दौरान हुई और बाद में अकबर ने इस प्रणाली को बढ़ावा दिया। वर्तमान में पटवारी राजस्व विभाग में ग्राम स्तर का अधिकारी होता है। पटवारी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार का प्रशासनिक पद होता है जो अपने क्षेत्र के भूमि संबंधी विवाद का निपटारा करता है। साथ ही भूमि का सीमांकन आदि जैसे कार्य करता है। पटवारी किसानों का प्रथम प्रशासनिक प्रतिनिधि है जो किसानों की समस्या को शासन व प्रशासन तक तथा शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाता है।

46. निम्नलिखित विशेषताओं में से केन्द्रीय शासन व्यवस्था के लिए कौन-सी सही नहीं है?

  1. त्वरित निर्णय
  2. लचीलापन
  3. बड़े देशों के लिए आदर्श
  4. कानून की एकरूपता
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): केन्द्रीय शासन व्यवस्था अथवा एकात्मक शासन व्यवस्था बड़े देशों के लिए आदर्श नहीं है। एकात्मक सरकार के अंतर्गत शासन की सारी शक्तियां केन्द्रीय सरकार के पास ही केन्द्रित रहती हैं। सारे देश में एक कार्यपालिका, एक विधायिका व एक न्यायपालिका ही होती है। यद्यपि उनकों केन्द्रीय सरकार द्वारा कोई महत्वपूर्ण शक्ति नहीं जाती है। यदि कोई शक्ति दे भी जाती है तो वे केन्द्रीय सरकार के नियंत्रण में ही कार्य करती है। उन्हें उन शक्तियों का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने की छूट नहीं होती। इन सरकारों की शक्तियों का स्रोत संविधान की जगह केन्द्रीय सरकार की होती है। प्रांतीय या प्रादेशिक सरकारें केन्द्रीय सरकार की प्रतिनिधि बनकर ही कार्य करती हैं और देश के शासन संचालन में सहयोग देती हैं। एकात्मक सरकार अपने को प्रांतीय व प्रादेशिक सरकारों पर कम से कम निर्भर बनाने की कोशिश करती है ताकि उसकी अखण्डता को कोई खतरा उत्पन्न न हो। ब्रिटेन में इस प्रकार की ही सरकार है। फ्रांस व चीन में भी ऐसी ही सरकारें हैं।

47. समुदाय विकास कार्यक्रम का क्या उद्देश्य है?

  1. शैक्षणिक सुविधाएं सुलभ कराना
  2. जीवन-स्तर को बेहतर बनाना की सहायता करना
  3. राजनीतिक प्रशिक्षण
  4. योजना बनाने में गांवों
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (e): भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम का प्रारंभ प्रायोगिक स्तर पर 2 अक्टूबर, 1952 को हुआ था। पहली पंचवर्षीय योजना में इसे 248 ब्लॉक में लागू किया गया था, उसके बाद 1964 में सम्पूर्ण देश में लागू कर दिया गया। सामुदायिक विकास कार्यक्रम का उद्देश्य सम्पूर्ण समुदाय के चतुर्दिक विकास की ऐसी रणनीति विकसित करना है जिसमें जन सहयोग के द्वारा समुदाय के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया जाता था। भारत सरकार के सामुदायिक विकास मंत्रालय द्वारा इस योजना के 8 उद्देश्यों को स्पष्ट किया गया है

(1) ग्रामीण जनता के मानसिक दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना।

(2) गांवों में उत्तरदायी एवं कुशल नेतृत्व का विकास करना।

(3) सम्पूर्ण ग्रामीण जनता को आत्मनिर्भर व प्रगतिशील बनाना

(4) ग्रामीण जनता केआर्थिक स्तर को ऊंचा उठाना जिसके लिए कृषि का आधुनिकीकरण व ग्रामीण उद्योगों को विकसित करना।

(5) ग्रामीण जन जीवन को ऊंचा उठाना।

(6) व्यक्तित्व का विकास।

(7) शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करना।

(8) ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य व हितों की रक्षा करना।

उत्तर में एक से अधिक विकल्प शामिल है अंतः विकल्प (e) सही है।

48. निम्नलिखित में से भारत का कौन-सा औद्योगिक /आर्थिक गलियारा जापान के सहयोग से विकसित किया जा रहा है?

  1. चेन्नई-वाइजाग
  2. मुंबई-बेंगलुरु
  3. दिल्ली-मुंबई
  4. अमृतसर-कोलकाता
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारा के लिए वर्ष 2006 में भारत सरकार तथा जापान की सरकार के बीच एम ओ यू (MOU) पर हस्ताक्षर किया गया। यह गलियारा 7 राज्यों से होकर गुजरता है यथा- दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पश्चिमी महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश का इंदौर। इसके साथ ही 5000 किमी. फीडर लाईन मुम्बई को पश्चिम बंगाल से भी जोड़ेगी।

49. छठी पंचवर्षीय योजना के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा कार्यक्रम शुरू किया गया था?

  1. एकीकृत ग्रामीण विकास
  2. ग्रामीण साक्षरता विकास
  3. ग्रामीण रेलवे
  4. ग्रामीण लोगों के लिए उन्नत संचार लिंक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): भारत में पहली पंचवर्षीय योजना 1951-56 की अवधि तक लागू रही। इसी क्रम में वर्ष 1980-85 तक की अवधि के लिए छठी पंचवर्षीय योजना लागू की गई जिसमें गरीबी निवारण व रोजगार सृजन पर बल दिया गया। इस पंचवर्षीय योजना के तहत एकीकृत ग्रामीण विकास योजना, समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम, ग्रामीण क्षेत्रों में महिला व बच्चों का समन्वित विकास योजना, ग्रामीण भूमिहीन रोजगार गांरटी योजना जैसी ग्रामीण बेरोजगारी उन्मूलन योजनाएं, सम्पूर्ण देश में लागू की गई।

50. अन्त्योदय कार्यक्रम सर्वप्रथम किस राज्य में शुरू किया गया था?

  1. बिहार
  2. तमिलनाडु
  3. आंध्र प्रदेश
  4. राजस्थान
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी तथा गरीब आबादी के अत्यंत गरीब वर्ग तक पहुँचाने के लिए दिसम्बर, 2000 में केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री शांता कुमार द्वारा इस योजना को प्रारंभ किया गया, जिसके तहत बी.पी.एल. परिवारों में से अत्यंत गरीब परिवारों की पहचान करके रियायती दर पर 2 रुपये किग्रा. गेहूं और 3 रुपये किग्रा. चावल उपलब्ध कराया जाता है। प्रारंभ में प्रति परिवार 25 किग्रा. प्रति माह अनाज उपलब्धता को वर्ष 2002 में बढ़ाकर 35 किग्रा. कर दिया गया।

51. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रत्यक्ष वित्त का स्रोत

  1. नाबार्ड
  2. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  3. भारतीय स्टेट बैंक
  4. इलाहाबाद बैंक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (e): प्रत्यक्ष वित्त, प्राप्ति का ऐसा साधन है जहां ऋणप्राप्तकर्ता बिना किसी तीसरी पार्टी या मध्यस्थ के बैंकों से प्रत्यक्ष रूप में वित्त प्राप्त करते है। प्रत्यक्ष वित्त अप्रत्यक्ष वित्त के स्रोत से भिन्न होता है क्योंकि अप्रत्यक्ष क्षेत्र में वित्त प्रत्यक्ष न देकर बैंकों या अन्य संस्थाओं के माध्यम से मुहैया कराया जाता है।

52. EFCG का पूर्ण रूप क्या है?

  1. एक्सपोर्ट प्रोमोशन कॉन्स्यूमर गुड्स
  2. एक्सचेन्ज प्रोग्राम फॉर कॉन्स्यूमर गुड्स
  3. एक्सपोर्ट प्रोमोशन कैपिटल गुड्स
  4. एक्सपर्ट प्रोग्राम फॉर क्रेडिट जेनरेशन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): EPCG का पूरा नाम Export Promotion Capital Goods है। यह पूंजीगत माल होता है। EPCG भारत सरकार द्वारा आयातकों और निर्यातकों को निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदान की गई योजनाओं में से एक है।

53. प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना में प्रत्येक ग्राहक को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद न्यूनतम अनुमानित पेंशन प्रति माह प्राप्त होगी।

  1. ₹3,500
  2. ₹2,000
  3. ₹3,000
  4. ₹ 1500
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): प्रधानमंत्री ‘श्रम योगी मानधन योजना’ श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा लांच की गई है। अंतरिम बजट2019-20 में घोषित इस योजना को श्रम मंत्रालय द्वारा हाल ही में अधिसूचित किया गया है। इस योजना के पात्र 18 से 40 वर्ष के अंसगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक हैं जिनकी मासिक आय 15000 रुपये या इससे कम है। इस योजना के तहत लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद प्रति महीने न्यूनतम 3000 रुपये की निश्चित पेंशन मिलेगी।

54. भारत में न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण कौन करता है?

  1. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग
  2. कृषि मंत्रालय
  3. वित्त आयोग
  4. नाबार्ड
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): न्यूनतम समर्थन मूल्य, कृषि मूल्य में किसी भी तेज गिरावट के विरूद्ध फसल उत्पादकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा किया जाने वाला बाजार हस्तक्षेप का एक रूप है। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की सिफारिशों के आधार पर कुछ फसलों की बुवाई के मौसम की शुरुआत में न्यूनतम मूल्य समर्थन की घोषणा की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को बिक्री की चिंताओं से राहत प्रदान करना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु अनाज की खरीद करना है।

55. हिन्दू वृद्धि दर किससे सम्बन्धित है?

  1. मुद्रा
  2. जी.डी.पी.
  3. जनसंख्या
  4. जी.एन.पी.
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): प्रश्न के आधार पर हिन्दू वृद्धि दर का संबंध जी. डी.पी. (सकल घरेलू उत्पाद) से है।

“हिन्दू रेट ऑफ ग्रोथ’ शब्दावली का आशय धर्म से नहीं बल्कि अर्थशास्त्र से है। 1947 में जब देश आजाद हुआ तो देश की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। अगले तीन दशकों में भी विकास दर बहुत धीमी रही, लगभग 3.5 प्रतिशत। 1970 के दशक में जानेमाने अर्थशास्त्री प्रोफेसर राज कृष्ण ने इस धीमी विकास दर को ‘हिन्दू वृद्धि दर’ कहा। यानी निम्न आर्थिक वृद्धि दर के लिए इसका प्रयोग किया गया।

56. दाब का मात्रक है

  1. किग्रा/वर्ग सेमी.
  2. किग्रा/सेमी.
  3. किग्रा/मि.मी.
  4. किग्रा./घन सेमी.
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (e): दाब किसी सतह के लम्बवत् लगने वाले उस बल के बराबर होता है जो सतह के एकांक क्षेत्रफल पर कार्यरत हो। अर्थात सतह पर लगने वाला दाब उस सतह पर लगाये गये बल तथा सतह के क्षेत्रफल के अनुपात के बराबर होता है। यह एक अदिश राशि है। इसे P से व्यक्त करते है। है

P=F/A

इस प्रकार,

P= सतह पर लगने वाला दाब

F = सतह के लम्बवत् लगने वाला बल

A= सतह का पृष्ठीय क्षेत्रफल

दाब का S.I. पद्धति मे मात्रक पास्कल होता है इसकी इकाई ‘न्यूटन प्रति वर्ग मीटर’ होती है। एक पास्कल दाब एक न्यूटन के बल को इकाई क्षेत्रफल पर आरोपित करने पर उत्पन्न होता है।

57. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पहुंचता है

  1. 5 मिनट में
  2. 6 मिनट में
  3. 8 मिनट में
  4. 10 मिनट में
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): सूर्य की किरणों प्रकाश की गति से चलती है। इसलिए सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी पर आने में 8 मिनट

20 सेकेण्ड का समय लगता है। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है और उसका व्यास लगभग 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है जो पृथ्वी से लगभग 109 गुना अधिक है। ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। नाभिकीय संलयन की प्रक्रिया द्वारा सूर्य अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है। सूर्य से निकली ऊर्जा का छोटा सा भाग ही पृथ्वी पर पहुंचता है जिसमें से 15 प्रतिशत अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है, 30 प्रतिशत पानी को भाप बनाने में काम आता है और बहुत सी ऊर्जा पेड़-पौधे, समुद्र आदि सोख लेते हैं। इसकी मजबूत गुरुत्वाकर्षण शक्ति विभिन्न कक्षाओं में घूमते हुए पृथ्वी और अन्य ग्रहों को इसकी तरफ खींच कर रखती है।

58. निम्नलिखित में से कौन-सी अदिश राशि

  1. बल
  2. दाब
  3. वेग
  4. त्वरण
  1. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): जिन राशियों को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, दिशा की नहीं उन्हें अदिश राशियां कहते हैं। जैसे- चाल, दूरी, द्रव्यमान, आयतन, समय, ताप, कार्य, विद्युत धारा, दाब, ऊर्जा इत्यादि। सदिश राशिः जिस भौतिक राशि में मात्रा (परिमाण) तथा दिशा दोनो निहित होते हैं उन्हें सदिश राशि कहते है। सदिश राशियों के उदाहरण हैं- वेग, बल, संवेग, त्वरण, विस्थापन, रेखीय संवेग, कोणीय वेग, कोणीय संवेग, चुम्बकीय आघूर्ण, चाल, ताप प्रवणता, विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण, विधुत धारा, घनत्व इत्यादि।

59. निम्नलिखित में से किस राशि का मात्रक नहीं है?

  1. प्रतिबल
  2. बल
  3. विकृति
  4. दाव
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): ‘विकृति’ वस्तु या पदार्थ में होने वाले विरुपण को प्रदर्शित करती है। बाह्य बल के कारण वस्तु की लम्बाई में होने वाला परिवर्तन एवं उसकी प्रारम्भिक लम्बाई के अनुपात को ‘विकृति’ कहते हैं। यह दो लंबाईयों का अनुपात हैं अतः इसकी कोई इकाई नहीं होती हैं।

60. वायु में ध्वनि तरंग होती है

  1. तिरछी
  2. अनुदैर्ध्य
  3. विद्युत्-चुम्बकीय
  4. ध्रुवीकृत
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): ध्वनि एक यांत्रिक तरंग है। इसके संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है। निर्वात में ध्वनि का संचरण नहीं होता है। वायु में ध्वनि का संचरण अनुदैर्ध्य तरंग के रूप में होता है।

61. 50°C का मान फारेनहाइट स्केल में है

  1. 104°F .
  2. 122°F
  3. 100°F
  4. 75°F
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): 50°C का मान फारेनहाइट स्केल में

सेल्सियस तापमान मापने का पैमाना है। इसे सेंटीग्रेड

पैमाना भी कहते हैं। इस पैमाने के अनुसार पानी, सामान्य दबाव पर 0°C पर जमता है और 100°C पर

उबलता है।

सेल्सियस विश्व में तापमान के लिये सबसे लोकप्रिय माप है। यह पैमाना दैनिक वातावरणीय तथा अन्य कामों में काफी प्रयुक्त होता हैं अमेरिका व अन्य कई राष्ट्र सेल्सियस की बजाय फारेनहाइट का प्रयोग करते है। विश्वभर के लिये तापमान की मनाक इकाई केल्विन है जिसका स्केल (पैमाना) सेल्सियस के समान है। सेल्सियस एवं फारनेहाइट में संबंध निम्नलिखित सूत्र के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है

C/5 = (F-32)/9C/5=(f-32)/9

62. हर्ट्ज में क्या नापा जाता है?

  1. आवृत्ति
  2. ऊर्जा
  3. ऊष्मा
  4. गुणवत्ता
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): आवृत्ति को हल में मापा जाता है। हर्ट्स के अंतर्गत घटना को एक सेकेंड में मापा जाता है। कोई आवृत घटना (बार-बार दोहराई जाने वाली घटना), इकाई समय में जितनी बार घटित होती है उसे उस घटना की आवृत्ति (frequency) कहते हैं। आवृति को किसी साइनाकार (sinusoidal) तरंग के कला (phase) परिवर्तन की दर के रूप में भी समझ सकते हैं। आवृति की इकाई हर्ज (साकल्स प्रति सेकण्ड) होती है। एक कम्पन पूरा करने में जितना समय लगता है उसे आवर्त काल (Time Period) कहते हैं।

आवर्त काल अर्थात, 1/आवृत्ति T 1/f

63. शरीर का तापमान नियंत्रित करता है

  1. मेडुला
  2. थैलेमस
  3. हाइपोथैलेमस
  4. सेरेबेलम
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): मानव शरीर का तापक्रम साधारणतया 98.6°F होता है। मानव शरीर के तापक्रम के स्थिर बने रहने का कारण शरीर में तापक्रम नियंत्रण की एक यांत्रिक जैविक प्रणाली का कार्य करता है। मस्तिष्क का हाइपोथैलेमस भाग. इस प्रक्रिया का केन्द्र होता है।

64. विद्युत्-धारा किस उपकरण से नापी जाती है?

  1. वोल्टमीटर
  2. ऐमीटर
  3. वोल्टामीटर
  4. पोटेंशियोमीटर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): एम्पीयर विद्युत धारा का SI मात्रक है। परिपथों में विद्युत धारा को मापने के लिए एमीटर का प्रयोग किया जाता है। किसी विद्युत परिपथ में 1 कूलॉम आवेश 1 सेकेण्ड में प्रवाहित होता है तो उस परिपथ में विद्युत धारा का मान 1 एम्पीयर होता है।

65. विद्युत् शक्ति की इकाई है

  1. ऐम्पियर
  2. वोल्ट
  3. कूलॉम
  4. वाट
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): किसी विद्युत परिपथ में जिस दर से विद्युत ऊर्जा स्थानांतरित होती है, उसे विद्युत शक्ति कहते हैं। इसका SI मात्रक ‘वाट’ है।

66. एक तत्व में इलेक्ट्रॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या क्रमशः 18 तथा 20 है। इस तत्व की द्रव्यमान संख्या है

  1. 22
  2. 2
  3. 38
  4. 20
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): एक तत्व में इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉनों की संख्या क्रमशः 18 और 20 है। इस तत्व की द्रव्यमान संख्या 38 होगी। किसी परमाणु के नाभिक में स्थित प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या के योग को द्रव्यमान संख्या (mass number) कहते हैं। द्रव्यमान संख्या को A से निरूपित किया जाता है। इसे ‘परमाणु द्रव्यमान संख्या’ या ‘न्युक्लिऑन संख्या भी कहते हैं। द्रव्यमान संख्या से ही परमाणु का द्रव्यमान निर्धारित होता है (क्योंकि इलेक्ट्रानों का द्रव्यमान नगण्य होता है।)

67. निम्नलिखित में से किसे हंसने वाली गैस कहा जाता है?

  1. नाइट्रिक ऑक्साइड
  2. नाइट्रस ऑक्साइड
  3. नाइट्रोजन पेंटाऑक्साइड
  4. नाइट्रोजन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): नाइट्रस ऑक्साइड को प्रायः हंसाने वाली गैस भी । यह एक रासायनिक अकार्बनिक यौगिक है। सामान्य तापमान पर यह रंगहीन अज्वलनशील गैस एक मोहक गंध और हल्के मीठे स्वाद लिए होती है। एनेस्थीसिया और एनल्जेसिक प्रभाव के कारण होता है। कहा जाता

68. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तत्त्व नहीं है?

  1. धातु
  2. अधातु
  3. गैस
  4. उपधातु
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से

उ. (c): इसमें धातु, अधातु तथा उपधातु तत्व हैं जबकि गैस तत्व नहीं है।

रासायनिक तत्व (या केवल तत्व) ऐसे शुद्ध पदार्थों को कहते हैं जो केवल एक ही तरह के परमाणुओं से बने होते हैं। या जो ऐसे परमाणुओं से बने होते हैं जिनके नाभिक में समान संख्या में प्रोटॉन होते हैं। सभी रासायनिक पदार्थ तत्वों से ही मिलकर बने होते हैं। हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, आक्सीजन, तथा सिलिकॉन आदि कुछ तत्व हैं।

69. पानी का pH मान है

  1. 4
  2. 7
  3. 12
  4. 18
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): pH मान किसी विलयन की अम्लता व क्षारकता का एक माप है। pH 7 से कम वाले घोल को अम्लीय कहा जाता है तथा pH 7 से अधिक वाले विलयन को क्षारीय कहा जाता है। शुद्ध जल को उदासीन माना जाता है। इसका पीएच मान 7 होता है।

70. ऑक्सीजन अनुपस्थित होती है

  1. केरोसिन में
  2. कांच में
  3. मिट्टी में
  4. सीमेन्ट में
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): कैरोसीन में ऑक्सीजन अनुपस्थित होती है। केरोसीन कच्चे पेट्रोलियम का वह अंश है जो 175-275 सें. ताप पर आसुत (distilled) होता है। इसमें पैराफिन और नैफ्थीन रहता है। इसके भौतिक और रासायनिक गुण उपस्थित हाइड्रोकार्बनों के अनुपात, संघटन और क्वथनांक पर निर्भर करता है। इसका रंग हल्का हरा या पीला से लेकर जल सा स्वच्छ हो सकता है।

71. प्राकृतिक रबर किसका बहुलक है?

  1. आइसोप्रीन
  2. स्टाइरीन
  3. विनाइल ऐसीटेट
  4. प्रोपीन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): प्राकृतिक रबर आइसोप्रीन का बहुलक होता है। बहुलक बहुत अधिक अणु वाला एक कार्बनिक यौगिक होता है। यह सरल अणुओं जिन्हें मोनोमर (Monomer) कहा जाता है, के रुप में बहुत अधिक इकाइयों के पॉलीमेराइजेशन के फलस्वरूप बनता है। प्राकृतिक रबर पौधे से लैटेक्स के रुप में प्राप्त किया जाता है। 7

72. ग्लूकोज का सूत्र है

  1. CH22011
  2. CH1005
  3. CH1206
  4. C6H6O6
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): ग्लूकोज सरल शर्करा श्रेणी का एक कार्बोहाइड्रेट है जिसका रासायनिक सूत्र C HO है। यह एक मोनोसैकराइड (सरल कार्बोहाइड्रेट) है जिसमें CHO ग्रुप का अणु भी होता हैं। इसी कारण इसे अल्डोहेक्सोज भी कहा जाता है। 12

73. CO समूह का आबंध क्रम क्या है?

  1. 1
  2. 2.5
  3. 3.5
  4. 3
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

(d): CO समूह का आबंध क्रम 3 है किसी अणु में दो या दो से अधिक परमाणु जिस बल के द्वारा एक दूसरे से बंधे होते हैं उसे रासायनिक आबन्ध (केमिकल बॉण्ड) कहते हैं। ये आबन्ध रासायनिक संयोग के बाद बनते हैं तथा परमाणु अपने से सबसे पास वाली निष्क्रिय गैस का इलेक्ट्रान विन्यास प्राप्त कर लेते हैं। । दूसरे शब्दों में, रासायनिक आबंध वह परिघटना है जिसमें दो या दो से अधिक अणु या परमाणु एक दूसरे से आकर्षित होकर और जुड़कर एक नया अणु या आयन बनाते हैं। गैस में ये नये अणु स्वतन्त्र रूप से मौजूद रहते हैं। द्रव में अणु या आयन ढीले तौर पर जुडे रहते हैं और ठोस में ये एक आवर्ती (दुहराव वाले) ढाँचे में एक दूसरे से मजबूती से जुड़े रहते हैं।

74. शैवाल और कवक के मिलने से लाइकेन बनता है, जिसे कहते हैं

  1. पैरासाइटिज्म
  2. म्यूट्युअलिज्म
  3. कॉमेन्सलिज्म
  4. कॉन्वर्शन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): शैवाल तथा कवक पादपों के मिलने से लाइकेन (Lichen) बनता है। इस संबंध में शैवाल (Algae) का कार्य भोजन निर्माण करना जबकि कवक (Fungi) का कार्य जल तथा खनिज पदार्थों का अवशोषण करना है। इस प्रकार कवक एवं शैवाल दोनों एक दूसरे के लिए लाभदायक होते हैं। इनके इस संबंध का म्यूट्युअलिज्म (Mutualism) अथवा सहजीविता कहते हैं।

75. सौर ऊर्जा ATP में बदलती है

  1. माइटोकॉन्ड्रिया में
  2. क्लोरोप्लास्ट में
  3. राइबोसोम में
  4. परऑक्सीसोम में
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): जीवों का शरीर अरबों कोशिकाओं से निर्मित होता है। इन कोशिकाओं में अनेक कोशिकांग, जैसेमाइट्रोकांड्रिया, राइबोसोम, क्लोरोप्लास्ट, एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम आदि पाये जाते हैं। इनमें क्लोरोप्लास्ट (Chloroplast) को कोशिका का किचन (Kitchen) कहा जाता है, क्योंकि यह प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन का निर्माण करता है। क्लोरोप्लास्ट में ही सौर ऊर्जा ATP में परिवर्तित होती है।

76. प्रकाश-संश्लेषण का उपोत्पाद है (d) अग्न्याशय

  1. CO2
  2. O2
  3. ऊर्जा
  4. शर्करा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): प्रकाश संश्लेषण का सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद ऑक्सीजन है जिस पर सभी जीव श्वसन के लिए निर्भर करते हैं। प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में पौधों की हरी पत्तियों के अंदर कार्बन डाईऑक्साइड और पानी के संयोग से पहले सरल कार्बोहाइड्रेट और बाद में जटिल कार्बोहाइड्रेट का निर्माण होता है। इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन एवं ऊर्जा से भरपूर कार्बोहाइड्रेट का निर्माण होता है तथा ऑक्सीजन बाहर निकलती है। प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया को निम्नलिखित प्रकार से प्रदर्शित किया जाता है

6C02 +12H,0+ प्रकाश ऊर्जा→ C6H1206 +602+6H,0

77. निम्नलिखित में से किसकी कोशिका में कोई एन्जाइम नहीं होता है?

  1. लाइकेन
  2. विषाणु (वायरस)
  3. जीवाणु (बैक्टीरिया)
  4. शैवाल
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): प्रश्न में दिए गये लाइकेन, विषाणु, जीवाणु तथा शैवाल सभी में एन्जाइम पाया जाता है। अतः इसका उत्तर विकल्प (e) होना चाहिए। बिहार लोक सेवा आयोग ने इसका उत्तर विकल्प (b) अर्थात् विषाणु माना है। लाइकेन (Lichens) में उपस्थित एन्जाइम कठोर चट्टानों को विघटित करके इसे मिट्टी में परिवर्तित कर देते हैं। जीवाणु तथा विषाणु में उपस्थित एन्जाइम पोषी (host) में छेदन का कार्य करते है ताकि ये पोषी की कोशिका में प्रवेश कर सकें। शैवालों में अनेक एन्जाइम पाये जाते है जो इनमें अनेक उपायचयी क्रियाओं को सम्पादित करते हैं।

78. मनुष्य के शरीर के किस अंग में लिम्फोसाइट का निर्माण होता है?

  1. यकृत
  2. अस्थिमज्जा
  3. तिल्ली
  4. अग्नाशय
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): लिम्फोसाइट का निर्माण मानव शरीर के अस्थिमज्जा (bone marrow) तथा थाइमस ग्रंथि में होता है। यही कारण है कि इन्हें लिम्फ उतक (Lymphoid Tissues) कहते हैं। लिम्फोसाइट विभिन्न रोगाणुओं से शरीर की सुरक्षा करते हैं। जब कोई रोगाणु जैसे कि जीवाणु, विषाणु इत्यादि शरीर में प्रवेश करते हैं तो यह एक प्रकार के रसायन प्रतिपिंड (Antibody) का निर्माण करते है। यह एंटीबॉडी उस रोगाणु विशेष का मुकाबला करके उसे नष्ट कर देते हैं।

79. निम्नलिखित में से किस हॉर्मोन में आयोडीन मिली होती है?

  1. टेस्टोस्टेरॉन
  2. ऐड्रिनलीन
  3. थाइरॉक्सिन
  4. इन्सुलिन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): थाइरॉक्सिन हार्मोन में आयोडीन मिली होती है। थाइरॉक्सिन का स्रावण गले में स्थित थाइरॉइड ग्रंथि द्वारा किया जाता है। शरीर में यह उपापचयी क्रियाओं का नियंत्रण करता है और वृद्धि उत्प्रेरक के रूप में भी कार्य है। । इस हार्मोन की कमी से बच्चों में जड़वामता तथा वयस्कों में मिक्सिडीमा नामक रोग हो जाता है।

80. एड्स किसके कारण होता है?

  1. हेलमिन्थ
  2. जीवाणु (बैक्टीरिया)
  3. कवक (फंगस)
  4. विषाणु (वायरस)
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): एड्स एच.आई.वी. (HIV) से होता है। एड्स स्वयं कोई बीमारी नही है पर एड्स से पीड़ित मानव शरीर संक्रामक बीमारियों, जो कि जीवाणु और विषाणु आदि से होती हैं, के प्रति अपनी प्राकृतिक प्रतिरोधी शक्ति खो बैठता है क्योंकि एच.आईवी (वह वायरस जिससे कि एड्स होता है) रक्त में उपस्थित प्रतिरोधी पदार्थ लसीका-कोशो पर आक्रमण करता है। एड्स पीड़ित व्यक्ति के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता के क्रमशः क्षय होने से कोई भी संक्रमण, यानि सर्दी-जुकाम से ले कर क्षय रोग जैसे रोग

एड्स की तक सहजता से हो जाते हैं और उनका इलाज करना कठिन हो जाता हैं। एच.आई.वी. संक्रमण को स्थिति तक पहुंचने में 8 से 10 वर्ष या इससे भी अधि क समय लग सकता है। एच.आई.वी से ग्रस्त व्यक्ति अनेक वर्षों तक बिना किसी विशेष लक्षणों के बिना रह सकते हैं।

जाता है?

81. आधुनिक रसायन-शास्त्र का जनक किसे कहा

  1. रदरफोर्ड
  2. आइन्स्टीन
  3. लेवोजियर
  4. सी.वी. रमन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक ‘लेवोसियर को कहा जाता है। लेवोसियर का रसायन विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने ऑक्सीजन और हाइड्रोजन को पहचाना और नाम दिया और फ्लोगिस्टन सिद्धांत का विरोध किया। लेवोसियर ने मीट्रिक प्रणाली का निर्माण करने में मदद की, तत्वों की पहली व्यापक सूची लिखी, और रासायनिक नामकरण में सुधार करने में मदद की। उन्होंने सिलिकॉन के अस्तित्व की भविष्यवाणी की और यह भी स्थापित करने वाला पहला व्यक्ति था कि सल्फर एक यौगिक के बजाय एक तत्व था। उन्होंने पाया कि, हालांकि पदार्थ अपने रूप या आकार को बदल सकता है, इसका द्रव्यमान हमेशा एक ही रहता है।

82. ग्रीनहाउस गैसों में मुख्य घटक होता है

  1. कार्बन डाइऑक्साइड
  2. मीथेन
  3. नाइट्रस ऑक्साइड
  4. ओजोन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (e): ग्रीनहाउस गैसें पृथ्वी ग्रह के वातावरण या जलवायु में परिवर्तन और अततः भूमण्डलीय उष्मीकरण के लिए उत्तरदायी है। इनमें कार्बन डाईऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड, मीथेन, क्लोरो-फ्लोरो कार्बन, वाष्प तथा ओजोन आदि शामिल है। 1

प्रश्न में दिए गये विकल्पों में एक से अधिक विकल्प

सही है। अतः इस प्रश्न का उत्तर उपयुक्त में से एक से अधिक अर्थात् विकल्प (e) सही है।

83. पुस्तक दि ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज किसने लिखी है?

  1. लिनिअस
  2. लैमार्क
  3. मेन्डेल
  4. डार्विन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): चार्ल्स डार्विन का मत था कि प्रकृति क्रमिक परिवर्तन द्वारा अपना विकास करती है। विकासवाद कहलाने वाला यही सिद्धांत आधुनिक जीव विज्ञान की नींव बना। डार्विन ने अपने अवलोकनों से यह स्पष्ट किया कि सभी प्रजातियां मूल रूप से एक ही जाति की उत्पत्ति है। इसी सिद्धांत पर आधारित 1859 में डार्विन की पुस्तक ‘द ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज’ प्रकाशित हुई।

84. जहां जीव रहता है, उस सटीक जगह को कहते हैं

  1. आवास
  2. पारितंत्र
  3. निकेत (निच)
  4. बायोम
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): जीवों के रहने के स्थान को आवास कहा जाता है। यहां जीव की भोजन, जल और रहने संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। एक ही पारितंत्र में बहुत सारे आवास स्थल हो सकते हैं।

85. हड्डियों की पढ़ाई, विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत होती है?

  1. जियोलॉजी
  2. सेरोलॉजी
  3. ओरोलॉजी
  4. ऑस्टियोलॉजी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): हडिड्यों का अध्ययन, विज्ञान की ऑस्टियोलॉजी शाखा के अंतर्गत होता है।

जियोलॉजी (Geology)- जियोलॉजी अथवा भूविज्ञान वह विज्ञान है जिसमें ठोस पृथ्वी का निर्माण करने वाली शैलों तथा उन प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है जिनसे शैलों, भूपर्पटी और स्थल रूपों का विकास होता है।

सेरोलॉजी (Serology)- सेरोलॉजी अथवा सीरम विज्ञान सीरम तथा अन्य शारीरिक द्रव्यों का वैज्ञानिक अध्ययन है। ओरोलॉजी (Orology)- ओरोलॉजी के अन्तर्गत पर्वतों का अध्ययन किया जाता है।

गणित एवं मानसिक योग्यता

86. दो विद्यार्थियों में 12 एक-जैसी कलम बांटने के

कितने तरीके होंगे, यदि प्रत्येक को कम-से-कम दो कलम मिलना आवश्यक हो?

  1. 8
  2. 9
  3. 10
  4. 11
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b):

विद्यार्थी-1

(कलमों की संख्या)

विद्यार्थी-2

(कलमों की संख्या)

कुल

(कलमों की संख्या)

2 10 12
3 9 12
4 8 12
5 7 12
6 6 12
7 5 12
8 4 12
9 3 12
10 2 12

अर्थात, 9 तरीकों से 12 समान कलमों को 2 विद्यार्थियों में बांटा जा सकता है, जिससे कि प्रत्येक विद्यार्थी को 2 कलम मिलेंगे।

87. यदि वृत्त A और B की त्रिज्याएं 1.5:1 के अनुपात में हैं, तो वृत्त A और B के क्षेत्रफलों का अनुपात होगा

  1. 1.5:1
  2. 2:1
  3. 2.25:1
  4. 2.5:1
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): वृत्तA और B के त्रिज्याओं का अनुपात = 1.5:1 (दिया गया है) :: वृत्त A और B क्षेत्रफल का अनुपात B

सकता है और दूसरा नल उसी टंकी को में खाली कर देता है। यदि टंकी एक-तिहाई भरी हो और दोनों नलों को एकसाथ खोल दिया जाए, तो

टंकी भरने में समय लगेगा

88. एक नल पानी की किसी टंकी को 3 घंटे में घंटे

  1. 8 घंटे
  2. 9 घंटे
  3. 10 घंटे
  4. 11 घंटे
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): नल-1 टंकी को 3 घंटे में भर सकता है

=>1 घंटे में नल-1 द्वारा भरा गया भाग = 1/3

नल-2 टंकी को 4 घंटे में खाली कर सकता है

=>1 घंटे में नल-2 द्वारा खाली गया भाग = 1/4

प्रश्न से, टंकी 1/3 का भाग पहले से भरा हुआ है।

खाली भाग = 2/3

माना जब दोनों नल खोल दिये गए तो टंकी को भरने में x घंटे लगेंगे।

  1. 1/3×(─1/4x) = 2/3
  2. (1/3 ─ 1/4) x = 2/3
  3. 1/12x = 2/3
  4. x = 2/3 × 12
  5. 2 × 4 = 8

अर्थात् टंकी को भरने में कुल 8 घंटे लगेंगे।

89. श्रेणी 1, 3,9, 15, 25, 35, 49, …………….. का अलग पद होगा

  1. 80
  2. 64
  3. 81
  4. 63
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): श्रेणी का अगला पद, अतः श्रेणी का अगला पद 63 होगा।शतरंज

90. यदि x2 – y2 = 7 तथा x-y=1 हो, तो एक आयत, जिसकी लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः x सेमी. एवं y सेमी. हो, के विकर्ण की लम्बाई होगी

  1. 5 सेमी.
  2. 6 सेमी
  3. 7 सेमी.
  4. 8 सेमी.
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a) : x2 – y2 = 7 …(i)

और x – y=1 … (ii) (दिया गया है)

सूत्र से,

(x + y) (x – y) = x2 – y2

  • (x + y) × 1 = 7 …(iii)

समीकरण (ii) और (iii) जोड़ने पर

→ 2x = 8

→x = 4 cm

4 – y = 1 (समीकरण ii से)

→ y = 3 cm

आयत में,

(विकर्ण)2 = (लम्बाई)2 + (चौड़ाई)2 =

= (4)2 + (3)2

  • 16 + 9 = 25 विकर्ण = 5 सेमी.

91. 80 विद्यार्थियों की एक कक्षा में 60% विद्यार्थी कैरम खेलते हैं, 45% शतरंज खेलते हैं और 10% विद्यार्थी न कैरम खेलते हैं और न शतरंज। केवल शतरंज खेलने वाले विद्यार्थियों की संख्या है

  1. 36
  2. 24
  3. 12
  4. 8
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या = 80

कैरम खेलने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या

=80 का 60%

48 =n(A)

शतरंज खेलने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या

80 का 45%

=36=n(B)

कैरम और शतरंज दोनों खेलने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या=n(AUB)

कुल विद्यार्थियों की संख्या – कुल विद्यार्थियों की संख्या जो कैरम और शतरंज में से कुछ नहीं खेलते –

80-80 का 10% = 80-8=72

सूत्र से,

+ n(AMB)=n(A)+n(B)-n(AUB) =48+36-72

84-72=12

केवल शतरंज खेलने वाले विद्यार्थियों की संख्या =n(B)-(AMB)=36-12=24

अर्थात् केवल शतरंज खेलने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या =24

92. यदि x3 – y3 = 177/8 तथा x – y = 3/2 का मान होगा हो, तो x2 + xy + y2

  1. 1
  2. 5/8
  3. 39/4
  4. 39/8
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): सूत्र से,8\

  • x3 – y3 = (x -y) (x2 + xy + y2)
  • 117/8 = 3/2 × (x2 +xy+y2) (दिया गया है)
  • X2 + xy + y2 = 117/8 × 2/3 = 39/4

93. यदि (5)x^2+2x+7 = (125)2x+1 हो, तो x का मान है?

  1. 5
  2. 4
  3. 3
  4. 2
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): (5) x^2+2x+7 = (125)2x+1

  • (5) x^2+2x+7 = (5^3)2x+1
  • x2+ 2x +7= 6x +3
  • x2 – 4x + 4 = 0
  • x2 – 2.x.2 + 22 = 0
  • (x – 2) = 0
  • x=2

95. दो रेलगाड़ियां, जिनमें प्रत्येक की लम्बाई 150 मीटर और प्रत्येक की गति 90 किमी. प्रति घंटा है, -दूसरे की विपरीत दिशा में चल रही हैं। रेलगाड़ियों द्वारा एक-दूसरे को पार करने में लिया गया समय होगा

  1. 3 सेकंड
  2. 4.5 सेकंड
  3. 6 सेकंड
  4. 9 सेकंड
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (e): एक दूसरे के विपरीत दिशा में चल रही रेलगाड़ियों की सापेक्षित गति = 90 + 90 = 180 किलो./घंटा कुल दूरी = दोनों रेलगाड़ियों के लम्बाई का योग 150 + 150 = 300 मीटर = 0.3 किमी. एक दूसरे को पार करने में लगा कुल समय दूरी = 0.3/180 = 3/1800 × 3600 = 6 सेकंड

96. “बिहार दिवस’ का क्या महत्त्व है, जो हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है?

  1. इस दिन राज्य पुनर्गठन आयोग ने बिहार का निर्माण किया
  2. बिहार को 1873 में इस दिन संयुक्त प्रांत से बाहर किया गया था
  3. 1912 में बिहार के बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होने को याद करने के लिए
  4. 12वीं शताब्दी में मुस्लिम शासकों द्वारा बिहार के नामकरण का जश्न मनाने के लिए
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाने का महत्वपूर्ण कारण है कि इस दिन बिहार राज्य की स्थापना हुई थी। 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर नया राज्य/प्रांत बनाया गया था।

97. निम्नलिखित में से किस राज्य को केंद्र सरकार द्वारा विशेष श्रेणी दर्जा (SCS) कभी प्रदान नहीं किया गया?

  1. बिहार
  2. सिक्किम
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. जम्मू और कश्मीर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): केन्द्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा कभी प्रदान नहीं किया गया है। फिलहाल देश के 11 राज्यों को विशेष दर्जा मिला हुआ है- अरूणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड, सिक्किम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड। विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा उन राज्यों को मिला है, जहां दुर्गम भौगोलिक स्थिति एवं वहां व्याप्त सामाजिक-आर्थिक विषमताएं है। जिन राज्यों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव हो। मापदण्ड पूरा करने वाले राज्यों को केन्द्रीय सहयोग के तहत 90:10 का अनुदान प्राप्त होता है व विशेष पैकेज सहित अन्य सुविधा प्राप्त होती है।

98. कश्मीर घाटी के अंतिम मुस्लिम शासक युसूफ शाह चक, जिन्हें मुगल सम्राट अकबर द्वारा बिहार में निर्वासित किया गया था, दफन हैं

  1. पाटलिपुत्र में
  2. राजगीर में
  3. मुंगेर में
  4. नालंदा में
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): युसुफ शाह चक कश्मीर का अंतिम ‘चक वंश’ का शासक था। अपने पिता अली शाह चक के बाद वह कश्मीर का उत्तराधिकारी हुआ। मुगल कोर्ट में अकबर को सम्मान न देने की वजह से अकबर युसुफ शाह से नाराज हो गया। 1586 ई. में अकबर ने कश्मीर पर आक्रमण कर युसुफ शाह को बिहार के नालन्दा में निर्वासित कर दिया। जहां 1591 में उसकी मृत्यु के बाद बिस्वास गांव, नालंदा में दफना दिया गया।

99. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की टैगलाइन क्या है?

  1. ब्राइट बिहार
  2. हम सबका बिहार
  3. ब्लिसफुल बिहार
  4. बिहार इज द बेस्ट
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम 1980 में स्थापित हुआ। इसकी टैगलाइन ‘ब्लिसफुल बिहार’ है। इसका उद्देश्य बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देना व इसका वाणिज्यिकरण करना है। जिसमें बिहार में पर्यटन संबंधी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा सके। इसका मुख्यालय पटना में है तथा सम्पूर्ण राज्य में इसकी शाखाएं फैली है।

100. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मंडल बाँध परियोजना की नींव किस नदी पर बनाने के लिए रखी थी?

  1. कोसी
  2. बूढ़ी गंडक
  3. फल्गु
  4. उत्तरी कोयल
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ‘मण्डल बांध’ परियोजना की नींव उत्तरी कोयल नदी पर रखी। इसे पलामू में मण्डल बांध परियोजना के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी पलामू और गढ़वा जिले से होकर बहती है। यह परियोजना 1972 में प्रारंभ की गयी थी किन्तु 1993 में बिहार के वन विभाग द्वारा इस परियोजना को रोक दिया गया। केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने 2017 में इस परियोजना को पूरी करने का प्रस्ताव पारित किया। इसकी नींव 5 जनवरी, 2019 को रखी गयी।

101. जुलाई, 2019 में बिहार के महापाषाणिक स्थान (मेगालिथिक साइट) के पहले प्रलेखन के लिए विशेषज्ञों ने निम्नलिखित में से किस जिले का दौरा किया?

  1. पटना
  2. कैमूर
  3. मधुबनी
  4. बांका
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): जुलाई, 2019 में बिहार के महापाषाणिक स्थान के पहले प्रलेखन के लिए विशेषज्ञों ने कैमूर जिले का दौरा किया। यहां नवम्बर 2018 में इस प्रकार की पहली खोज हुई। डॉ. श्यामसुन्दर तिवारी एवं सोन घाटी परियोजना के शोधकर्ता इस पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने 6 महापाषाणिक कब्रिस्तान को कैमूर पहाड़ियों पर ऐतिहासिक रोहताशगढ़ किले और हरमेहा गांव के पास खोजा। इस खोज से यह पता चलता है कि बिहार में भी महापाषाणिक स्थल था।

102. बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?

  1. बाबू अमर सिंह
  2. हरे कृष्ण सिंह
  3. कुंवर सिंह
  4. राजा शहजादा सिंह
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बाबू कुंवर सिंह ने किया। शाहाबाद जिले के जगदीशपुर के बाबू कुंवर सिंह विद्रोह के समय 80 वर्षीय थे। 1857 के विद्रोह में बाबू कुंवर सिंह अकेले ऐसे वीर थे जिन्होंने अंग्रेजों को कई बार पराजित किया और अंत में इनकी मृत्यु बांह में गोली लगने से हुई। 26 अप्रैल 1858 को घायल होने के कारण इनकी मृत्यु हो गयी। कुंवर सिंह की मृत्यु के बाद विद्रोह का नेतृत्व अमरसिंह ने किया तथा दिसम्बर 1858 तक युद्ध जारी रखा। अंत में विलियम टेलर और विंसेट आयर ने इस विद्रोह को समाप्त कर दिया।

103. असहयोग आन्दोलन के दौरान बिहार में कृषकों का नेतृत्व किसने किया?

  1. स्वामी विद्यानन्द
  2. राजकुमार शुक्ल
  3. श्रीकृष्ण सिंह
  4. जे.बी. सेन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): स्वामी विद्यानंद बिहार में असहयोग आंदोलन के उत्साही कार्यकर्ता थे। उन्होंने बिहार के कृषकों का असहयोग आंदोलन के समय नेतृत्व किया। वर्ष 1921 में स्वामी विद्यानंद ने किसान समाचार की स्थापना की।

104. आधुनिक बिहार का निर्माता किसे माना जाता है?

  1. सच्चिदानन्द सिन्हा
  2. कुमार कालिका प्रसाद सिन्हा
  3. सर गणेश सिंह
  4. आचार्य नरेन्द्र देव
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

V उ. (a): डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद्, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे। वे भारत की संविधान सभा के प्रथम अस्थायी अध्यक्ष थे। बिहार को बंगाल से पृथक राज्य के रूप में स्थापित करने वालों लोगों में उनका नाम सबसे प्रमुख है। उन्हें आधुनिक बिहार का निर्माता माना जाता है।

105. बिहार प्रांतीय किसान सभा का ग किसने किया?

  1. स्वामी सहजानंद सरस्वती
  2. राम सुन्दर सिंह
  3. गंगा शरण सिन्हा
  4. रामानन्द मिश्रा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में बिहार में किसान सभा आंदोलन शुरू हुआ। इसके लिए वर्ष 1929 में बिहार प्रांतीय किसान सभा का गठन किया गया। इसका गठन जमींदारों के विरूद्ध किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए किया गया।

106. डच ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने किस वर्ष अपनी फैक्ट्री पटना में स्थापित की?

  1. 1601
  2. 1632
  3. 1774
  4. 1651
  5. (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): डच नीदरलैण्ड या हालैण्ड के निवासी थे। डचों ने 1605 में मसूलीपट्टम में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित की तथा पटना में 1632 ई. में अपनी फैक्ट्री की स्थापना की। 1759 में वेदरा के युद्ध में डचों की पराजय के बाद भारत से इनकी शक्ति समाप्त हो गयी।

107. बिहार में स्वराज दल का गठन किसने किया?

  1. श्रीकृष्ण सिंह
  2. रामलाल शाह
  3. बंकिम चन्द्र मित्र
  4. शचीन्द्रनाथ सान्याल
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): 1923 में मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास ने स्वराज पार्टी की स्थापना की। सी. आर. दास इसके अध्यक्ष तथा मोतीलाल नेहरू इसके महासचिव थे। इसकी एक शाखा बिहार में श्रीकृष्ण सिंह द्वारा गठित की गई।

108. निम्नलिखित में से कौन-सा जिला धारवाड़ भूस्तरीय रचना वाला नहीं है?

  1. मुंगेर
  2. रोहतास
  3. जमुई
  4. नवादा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): बिहार में धारवाड़ भूस्तरीय रचना है- दक्षिणी बिहार के मुंगेर, जमुई और नवादा। ये सभी क्वार्टजाइट, फाइलाइट, सिल्ट और स्लेट से निर्मित है। जबकि बिहार का रोहतास जिला धारवाड़ भू-स्तरीय रचना से निर्मित नहीं है।

109. बिहार राज्य में गंगा के किनारे स्थित जिलों की संख्या है

  1. 21
  2. 17
  3. 12
  4. 6
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): बिहार में गंगा नदी के किनारे स्थित कुल 12 जिले हैं। ये 12 जिले हैं- बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगुसराय, मुंगेर, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, , लखीसराय।

110. निम्नलिखित में से कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य बिहार के मुंगेर जिले में स्थित है?

  1. वाल्मीकि
  2. राजगीर
  3. भीमबन्ध
  4. गौतम
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): भीमबंध वन्यजीव अभ्यारण बिहार के मुंगेर जिले में स्थित है। यह अभ्यारण्य लगभग 682 वर्गमील के भू-भाग पर विस्तृत है, जिसमें खड़गपुर पहाड़ियों के ढके हुए इलाकों में उष्णकटिबंधीय घने जंगल शामिल हैं। इसे 1976 में वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था।

111. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार के किस जिले में सर्वोच्च लिंग अनुपात दर्ज किया गया है?

  1. सीवान
  2. गोपालगंज
  3. सारण
  4. किशनगंज
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले में सर्वाधिक लिंगानुपात 1021 है। वहीं सीवान में लिंगानुपात 988, सारण में 954 तथा किशनगंज में 950 है।

112. निम्नलिखित में से कौन-सा जिला सबसे अधिक घने पतझड़ वाले वनक्षेत्र से घिरा है।

  1. पश्चिम चम्पारण
  2. गया
  3. कैमूर
  4. नवादा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): बिहार में पश्चिमी चंपारण सर्वाधिक घने पतझड़ वाले वनक्षेत्र से घिरा हुआ जिला है। वाल्मीकि नेशनल पार्क बिहार के पश्चिमी चपारण जिले में स्थित है। यहां दो वन्यजीव अभ्यारण्य वाल्मीकि और उदयपुर स्थित है।

113. बिहार के किस जिले में गंगा नदी सबसे लम्बी है?

  1. भागलपुर
  2. कटिहार
  3. पटना
  4. बेगूसराय
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): बिहार के पटना जिले में गंगा नदी की सर्वाधिक लम्बाई है।

गंगा नदी का उद्गम हिमालय स्थित उत्तराखण्ड के गंगोत्री हिमनद से होता है। यह पांच राज्यों- उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड व पश्चिम बंगाल में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। गंगा-ब्रह्मपुत्र का डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा हैं। गंगा नदी में पायी जाने वाली डाल्फिन भारत का जलीय जीव है।

114. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार के किस जिले में सर्वोच्च घनी आबादी (प्रति वर्ग किमी.) दर्ज की गई है?

  1. शिवहर
  2. वैशाली
  3. पटना
  4. दरभंगा
  5. (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार के शिवहर जिले में सर्वोच्च घनी आबादी है जिसका घनत्व 1880 है। वही पटना में 1823, दरभंगा में 1728, वैशाली में 1717 जनसंख्या घनत्व है।

115. बिहार में कृषि कुंभ मेला, 2019′ कहां आयोजित हुआ?

  1. चंपारण
  2. मोतिहारी
  3. राजगीर
  4. गया
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): बिहार के मोतिहारी जिले में कृषि कुंभ मेले का उद्घाटन राज्य के राज्यपाल लालजी टंडन द्वारा किया गया। इस कृषि कुंभ मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से कृषि वैज्ञानिक व सफल किसानों द्वारा उन्नत खेती के विषय में जानकारी दी गयी। कृषि कुंभ में किसानों के लिए ‘किसान पाठशाला’ का भी आयोजन किया गया।

116. नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक, 2019 के अनुसार बिहार राज्य का स्कोर है

  1. 30.12
  2. 30.13
  3. 32.11
  4. 32.12
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): नीति आयोग की ‘स्वस्थ राज्य प्रगतिशील’ भारत रिपोर्ट स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय व विश्व बैंक के तकनीकी सहयोग से जारी की गई, जिसमें केरल प्रथम स्थान पर है। नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकाक, 2019 में बिहार का स्कोर 32.11 है, जो स्वास्थ्य रिपोर्ट में बिहार की सबसे निम्न स्थिति को प्रदर्शित करता है।

117. वर्ष 2017-18 में मौजूदा कीमतों पर बिहार राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) था

  1. ₹ 4,87,628 करोड़
  2. ₹3,61,504 करोड़
  3. ₹ 1,50,036 करोड़
  4. ₹ 5,63 424 करोड़
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): बिहार के 13वें आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 के अनुसार वर्तमान मूल्य पर बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 4,87,628 करोड़ रहा और 2011-12 के स्थिर मूल्य पर 3,61,504 करोड़ रुपये था। फलत: 2017-18 में वर्तमान मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय 42,242 तथा स्थिर मूल्य पर 31 316 रुपये रही।

118. जनगणना 2011 के अनुसार बिहार में बाल लिंग अनुपात था

  1. 935
  2. 934
  3. 933
  4. 932
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): जनगणना 2011 के अनुसार बिहार में बाल लिंगानुपात 935 था। शून्य से 6 वर्ष के बीच की उम्र में प्रति एक हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या को बाल लिंगानुपात कहा जाता है।

119. वर्ष 2017-18 के दौरान बिहार में तृतीयक क्षेत्र की विकास दर थी

  1. 14.2%
  2. 14.6%
  3. 15.6%
  4. 5.2%
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): वर्ष 2017-18 के दौरान बिहार में प्राथमिक क्षेत्र (कृषि व सहायक गतिविधियां) की विकास दर 1.4 प्रतिशत, द्वितीयक क्षेत्र (खनन, निर्माण व विनिर्माण) की विकास दर 2.5 प्रतिशत रही। वहीं तृतीयक क्षेत्र जिसमें होटल, बैंक, परिवहन, संचार आदि सेवाओं को सम्मिलित किया जाता है, उसकी विकास दर 14.6 प्रतिशत रही जो कि सभी क्षेत्रों में सर्वाधिक थी।

120. भागलपुर में नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था?

  1. श्रीकृष्ण सिंह
  2. महादेवलाल
  3. कुमार मिश्रा
  4. सत्यनारायण सराफ
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): 12 मार्च, 1930 को गांधीजी ने अपने 78 समर्थकों के साथ दांडी यात्रा आरंभ की तथा 6 अप्रैल को नमक कानून का उल्लंघन कर सत्याग्रह आरंभ किया। बिहार में भी 6 अप्रैल 1930 को ही नमक सत्याग्रह शुरू करने की तिथि निश्चित की गई। भागलपुर में नमक सत्याग्रह का नेतृत्व महादेवलाल सराफ ने किया। मुजफ्फरपुर में रामदयालु सिंह, जनकधारी प्रसाद और ठाकुर रामनंदन सिंह ने नेतृत्व किया। वहीं पटना में इसका नेतृत्व अम्बिकाकांत सिंह ने किया।

121. सन् 1939 में बिहार में ‘अम्बारी सत्याग्रह’ का

नेतृत्व किसने किया था?

  1. राहुल सांकृत्यायन
  2. यदुनंदन शर्मा
  3. स्वामी सहजानंद
  4. स्वामी योगानंद
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): वर्ष 1939 में बिहार में अम्बारी सत्याग्रह का नेतृत्व राहुल सांकृत्यायन ने किया। राहुल सांकृत्यायन का जन्म आजमगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्हें हिन्दी साहित्य के ‘महापण्डित’ के उपनाम से जाना जाता था। उनकी प्रमुख-रचनाएं ‘वोल्गा से गंगा’, ‘शैतान की आंख’, ‘मेरी जीवन यात्रा’, ‘अतीत से वर्तमान’ आदि है।

122. बिहार में सर्चलाइट समाचार-पत्र के सम्पादक कौन थे?

  1. अब्दुल बारी
  2. लम्बोदर मुखर्जी
  3. मुरली मोहन प्रसाद
  4. रामानंद चटर्जी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (e): ‘सर्चलाइट’ पटना का दैनिक अखबार था जिसके पहले सम्पादक मुरली मनोहर प्रसाद थे व दूसरे सम्पादक टी.जे.एम. जॉर्ज थे। इस अखबार के संपादक आजादी की लड़ाई के दिनों में जेल भी गए। इस अखबार के संस्थापकों में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद प्रमुख थे।

123. सन् 1931 में “बिहार समाजवादी पार्टी’ का गठन किसने किया?

  1. फूलन प्रसाद वर्मा
  2. स्वामी योगानंद
  3. नरहरि पारीख
  4. दादाभाई नौरोजी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): बिहार समाजवादी पार्टी की स्थापना में निम्नलिखित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई-जयप्रकाश नारायण, फूलन प्रसाद वर्मा और राहुल सांकृत्यायन। पार्टी की स्थापना निम्नलिखित दो उद्देश्यों को पूरा करने के लिए की गई

(1) समाजवादी विचारों का प्रचार-प्रसार।

(2) श्रमिक व किसान संगठन की स्थापना।

124. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कौन थे, जिन्होंने जुलाई 2019 में बिहार के राज्यपाल के रूप में श्री फागू चौहान को पद की शपथ दिलाई?

  1. माननीय मुकेश शाह
  2. माननीय ए.पी. साही
  3. माननीय रेखा मनहरलाल दोशित
  4. माननीय दीपक मिश्र
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): जुलाई 2019 में बिहार के 39वें राज्यपाल फागू चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए.पी. शाही ने दिलवाई। बिहार के प्रथम राज्यपाल श्री जयराम दौलतराम थे।

125. हाल ही में, आबू धाबी में आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के विदेश मंत्रियों की परिषद् के 46वें सत्र में भाग लेने के लिए किस देश को मेजबान UAE ने ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में आमंत्रित किया था?

  1. पाकिस्तान
  2. ओमान
  3. भारत
  4. तुर्की
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): इस्लामिक सहयोग संगठन की विधिवत स्थापना 24 मुस्लिम देशों के राष्ट्र अध्यक्षों ने रबात (मोरक्को) में 1969 में सम्पन्न शिखर सम्मेलन और विदेश मंत्रीयों की 1970 में सम्पन्न बैठक के बाद, 1971 में जेद्दा, सउदी अरब में हुई। 2019 में मार्च विदेश मंत्रियों की बैठक का 46वां सत्र आबू धाबी में आयोजित किया गया। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को यू.ए.ई. ने ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में बुलाया।

126. हाल ही में, ISRO और CNES ने एक संयुक्त समुद्री निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। CNES किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी है?

  1. रूस
  2. जर्मनी
  3. फ्रांस
  4. कनाडा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): ISRO और फ्रांस की CNES ने एक संयुक्त समुद्री निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

127. पराग्वे की राजधानी कौन-सी है, जहां का भारत के उपराष्ट्रपति ने मार्च 2019 में दौरा किया था?

  1. असंशियन
  2. जाग्रेब
  3. सन जोसे
  4. मनागुआ
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): मार्च 2019 में, भारत के उपराष्ट्रपति श्री वैंकया नायडू ने पराग्वे और कोस्टारिका का दौरा किया। पराग्वे की राजधानी असंशियन (Asuncion) है।

128. हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का चौथा सत्र (UNEA-4) कहां आयोजित किया गया?

  1. पेरिस-फ्रांस
  2. उलानबातर-मंगोलिया
  3. बीजिंग-चीन
  4. नैरोबी-केन्या
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण का चौथा सत्र नैरोबी केन्या में आयोजित किया गया। इसकी थीम-“पर्यावरण की चुनौतियां तथा सतत् उत्पादन व खपत के लिए नवोन्मेषी समाधान” था। इसके सदस्य देश 2030 तक सतत् विकास तथ्यों की प्राप्ति के लिए सहमत हुए। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का मुख्यालय नैरोबी (केन्या) में है।

129. मार्च 2019 में सरकार द्वारा भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश के किस संस्करण का विमोचन किया गया?

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): मार्च, 2019 में भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश का दूसरा संस्करण जारी किया गया। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी के 6000 शब्दों के साथ-साथ उनसे संबंधित, ग्राफिक शामिल किये गये हैं जो श्रवण बाधितों के लिए भी उपयोगी है। यह डिक्सनरी भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र (ISLRTC) के यू ट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध है।

130. मनोहर पर्राकर की जगह, हाल ही में उनकी मृत्यु पर, गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में किसने ली?

  1. सुदीन धवलीकर
  2. नीलेश काबराल
  3. प्रमोद सावंत
  4. रोहन खौंटे
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): मनोहर पार्रिकर की मृत्यु के बाद, गोवा विधान परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष प्रमोद सांवत को गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया। प्रमोद सावंत ने आयुर्वेद चिकित्सा में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद इन्होंने सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएशन की। प्रमोद सावंत किसान और आयुर्वेद चिकित्सा के प्रोक्टिशनर है।

131. 2018 के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार का विजेता कौन है?

  1. योही ससाकावा
  2. अक्षय पात्र फाउंडेशन
  3. सुलभ इंटरनेशनल
  4. एकल अभियान ट्रस्ट
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): कुष्ठ उन्मूलन से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत योहेई सासाकावा को वर्ष 2018 का अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार का प्रारंभ भारत सरकार द्वारा गांधी जी के 125 वें जन्मदिन के अवसर पर 1995 में किया गया था।

132. विश्व का पहला ऊंट अस्पताल किस शहर में स्थित है?

  1. तेहरान
  2. जयपुर
  3. बिकानेर
  4. दुबई
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): विश्व का पहला ऊंट अस्पताल यू.ए.ई. के दुबई शहर में स्थित है। ऊंट संयुक्त राष्ट्र अमीरात की विरासत का अभिन्न अंग है। इसे रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है।

133. योनेक्स (YONEX) ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप, 2019 के पुरुष एकल के विजेता कौन थे?

  1. विक्टर, ऐक्सल्सन
  2. लिन डैन
  3. केंटो मोमोटा
  4. शि युकी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): योनेक्स ऑल इग्लैण्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 के पुरुष एकल के विजेता केटो मोमोटा है। उन्होंने फाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन को हराया था।

134. पांच राइनो श्रेणी के राष्ट्र, जिन्होंने एक घोषणा-पत्र ‘द न्यू डेल्ही डिक्लेरेशन ऑन एशियन राइनोस, 2019’ पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत, नेपाल, मलेशिया, इंडोनेशिया और 2

  1. वियतनाम
  2. थाईलैंड
  3. म्यांमार
  4. भूटान
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाने वाले एक सींग वाले गैंडों सहित एशियाई गैंडों की तीन प्रजातियों की आबादी बढ़ाने के लिए भारत को भूटान, नेपाल, इण्डोनेशिया और मलेशिया के साथ सहयोग करना है। पांच राइनों रेंज देशों ने हाल ही में आयोजित दूसरी एशियाई राइनों रेंज बैठक में, (नई दिल्ली) भारत में प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।

135. सर डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट प्रारूप में 25 शतक बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज कौन हैं?

  1. विराट कोहली
  2. माहेला जयवर्द्धने
  3. केन विलियम्सन
  4. स्टीव स्मिथ
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): ऑस्ट्रिलाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट प्रारूप में सबसे तेज 25 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। इससे पहले यह उपलब्धि सर डॉन ब्रैडमैन के नाम थी।

136. जुलाई 2019 में अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 को किस भारतीय राज्य से प्रक्षेपित किया गया था?

  1. गुजरात
  2. आंध्र प्रदेश
  3. कर्नाटक
  4. महाराष्ट्र
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): भारत ने अंतरिक्ष यान चन्द्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को श्रीहरिकोटा रेंज, आंध्र प्रदेश से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इसे इसरो द्वारा विकसित जीएसएलवी संस्करण-3 प्रक्षेपण यान से प्रक्षेपित किया गया। इसके साथ लैण्डर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को भी भेजा गया। इससे पहले वर्ष 2008 में भारत द्वारा चन्द्रयान मिशन-1 को चन्द्रमा की सतह पर उतारा गया था।

137. थेरेसा में के बाद, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में कॉन्जर्वेटिव पार्टी में पहले दौर के मतदान के बाद प्रतियोगिता में अंतिम सात में इनमें से कौन शामिल नहीं था?

  1. बोरिस जॉन्सन
  2. मैथ्यू हैनकॉक
  3. रोरी स्टुअर्ट
  4. मार्क हार्पर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): थेरेसा के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बने। प्रधानमंत्री बनने की इस दौड़ में शामिल 7 लोगों में मार्क हार्पर शामिल नहीं थे।

138. 2019 में गुट-निरपेक्ष आंदोलन (NAM) के समन्वय ब्यूरों की मंत्री-स्तरीय बैठक कहां हुई थी?

  1. वेनेजुएला
  2. अजरबैजान
  3. सर्बिया
  4. इथियोपिया
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): वेनेजुएला के कराकस में गुटनिरपेक्ष आंदोलन की मंत्री स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 120 सदस्य देशों के साथ-साथ 7 पर्यवेक्षक देश, संयुक्त राष्ट्र सहित 10 बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय संगठन और 14 विशेष आमंत्रित देश शामिल हुए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैय्यद अकबरुद्दीन ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

139. सैयद अकबरूद्दीन से पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि कौन था?

  1. हरदीप सिंह पुरी
  2. शशि थरूर
  3. अशोक कुमार मुखर्जी
  4. निरुपम सेन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): सैय्यद अकबरुद्दीन से पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अशोक कुमार मुखर्जी थे। ये वर्ष 2013 से 2015 तक भारत के प्रतिनिधि रहे।

140. डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और अमेरिकी कांग्रेस के पहले हिंदू सदस्य कौन हैं, जिन्होंने अपने 2020 के चुनाव अभियान के खिलाफ ‘भेदभावपूर्ण कार्रवाई के लिए कम-से-कम 50 मिलियन डॉलर के लिए गूगल (Google) पर मुकदमा दायर किया?

  1. रो खन्ना
  2. बॉबी जिंदल
  3. राजा कृष्णमूर्ति
  4. तुलसी गबार्ड
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): तुलसी गबार्ड अमेरिकी सीनेट में हवाई का प्रतिनिधित्व करती हैं। तुलसी गबार्ड डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिन्दू सदस्य है जिन्होंने अपने 2020 के चुनाव अभियान के खिलाफ ‘भेदभावपूर्ण कार्यवाही के लिए गूगल पर 50 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है। तुलसी ने गूगल पर आरोप लगाया है कि उनके चुनाव प्रचार में गूगल ने तकनीकी स्तर पर भेदभाव किया है जिसका असर उनके पूरे चुनाव प्रचार पर पड़ सकता है।

141. ए गैलरी ऑफ रास्कल्स पुस्तक के लेखक कौन हैं?

  1. अरुंधति रॉय
  2. रस्किन बॉन्ड
  3. विक्रम सेठ
  4. टोनी मॉरिसन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): ए गैलरी ऑफ रासकल्स’ पुस्तक के लेखक रस्किन बॉन्ड हैं। रस्किन बॉन्ड अनेक बेस्ट सेलर उपन्यास और छोटी कहानी पुस्तकों के लेखक हैं। 1999 में भारत

सरकार ने उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए पदमश्री से सम्मानित किया। 2014 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

142. खुदरा फर्नीचर की विशाल कंपनी ‘आइकिया’ का भारत में पहला शोरूम 2018 में किस शहर में खोला गया?

  1. बेंगलुरु
  2. हैदराबाद
  3. नई दिल्ली
  4. मुंबई
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): स्वीडन की मशहूर फर्नीचर कंपनी आइकिया ने अपना शोरूम भारत के हैदराबाद शहर में खोला है। सुपर स्टार रजनीकांत इस स्वीडिश कंपनी आइकिया के पहले ग्राहक बने।

143. 2020 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल कहां आयोजित किए जाएंगे?

  1. बर्लिन
  2. पेरिस
  3. टोक्यो
  4. लॉस एंजिलस
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): 2020 के ग्रीष्म कालीन ओलंपिक खेल टोक्यो, जापान में आयोजित किए जाएंगे। टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में इस बार बेसबॉल, सॉफ्टबाल, कराटे, स्केटबोर्ड और सर्किंग को भी शामिल किया गया है।

144. यूनेस्को ने 2019 के उत्सव को रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में इसके कितने साल पूरा होने का जश्न मनाया?

  1. 100
  2. 150
  3. 75
  4. 50
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (b): यूनेस्को के पेरिस स्थित मुख्यालय में एक कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही वर्ष 2019 में रासायनिक तत्वों की आर्वत सारणी के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस दौरान वर्ष भर पूरी दुनिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। आवर्त सारणी का निर्माण रूसी वैज्ञानिक दिमित्री मेडलीफ द्वारा किए जाने के 150 साल पूरे होने पर यह वर्ष मनाया जा रहा है। इस अवसर पर यूनेस्को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहल 1001 inventions: Journeys from Alchemy to Chemistry को प्रस्तुत करेगा, ताकि स्कूल के छात्र रसायन विज्ञान के साथ बेहतर समझ बना सकें।

145. वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल विदेशी मुद्रा प्रारक्षित 148. मुकुंद पद्मनाभन के बाद समाचार-पत्र द हिंदू के भंडार में है संपादक कौन बने?

  1. ₹ 34,55,882 करोड़
  2. ₹ 30 55,882 करोड़
  3. ₹ 32,55,882 करोड़
  4. ₹ 28 55,882 करोड़
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (d): वित्तीय वर्ष 2018-19 में भारत का कुल विदेशी मुद्रा प्रारक्षित भंडार 28 55,882 करोड़ है। विदेशी मुद्रा भण्डार से आशय उस देश के विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों, स्वर्ण भण्डार, विशेष आहरण अधिकार, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में रिजर्व परिसम्पत्तियां आदि होती है। अर्थात् एक निश्चित समय में किसी देश के पास उपलब्ध कुल विदेशी मुद्रा ही उस देश की विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति होती है।

146. हाल ही में, भारत की संसद ने ‘तीन तलाक कानून’ पारित करके भारत के सर्वोच्च न्यायालय के किस वर्ष के विनिर्णय को समर्थन दिया, जिसने तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को असंवैधानिक बना दिया था?

  1. 2011
  2. 2013
  3. 2015
  4. 2017
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक अधिक

उ. (a): भारत की संसद ने ‘तीन तलाक कानून’ पारित करके सर्वोच्च न्यायालय के 2017 के निर्णय का समर्थन किया तथा तीन तलाक को असंवैधानिक बना दिया। पालन का

147. ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन, 2019 कहां आयोजित होने वाला है?

  1. ब्राजील
  2. भारत
  3. चीन
  4. रूस
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (a): ब्रिक्स उभरती हुई अर्थ व्यवस्थाओं का एक संगठन है। इसके सदस्य राष्ट्र ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इसकी स्थापना 2001 में हुई। 2010 में इसमें दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसकी सदस्य संख्या 5 हो गयी। 10वां ब्रिक्स सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था जबकि 11वां ब्रिक्स सम्मेलन 2019 में ब्राजील में हुआ।

  1. एन. राम
  2. सिद्धार्थ वरदराजन
  3. सुरेश नाम्बथ
  4. मालिनी पार्थसारथी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): ‘द हिन्दू प्रकाशन समूह’ के निदेशक मण्डल द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सुरेश नामबथ को ‘द हिन्दू अखबार का संपादक नियुक्त किया गया। सुरेश नामबथ 1996 से ‘द हिन्दू’ अखबार के साथ जुड़े थे।

149. वर्ष 2017 में मांस और मांस से निर्मित वस्तुओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी थी

  1. 5%
  2. 6%
  3. 2%
  4. 3%
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (e): उपलब्ध आंकडों के अनुसार वर्ष 2017 में मांस और मांस से निर्मित वस्तुओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 3% थी। बिहार लोक सेवा आयोग ने इसका उत्तर विकल्प (e) माना है।

150. भारत में मतदान के लिए प्रयोग की जाने वाली मशीन VVPAT का संस्करण क्या है?

  1. M1
  2. Z1
  3. M3
  4. Z3
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

उ. (c): भारतीय इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के मतदान में प्रचलन के बाद, मतदान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वीवी पैट प्रणाली का प्रारंभ किया गया। वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल मतदाता मत प्रणाली का उपयोग करते हुए मतदाताओं को फीडबैक देने का एक तरीका है। भारत में इस प्रणाली के अब तक तीन संस्करण आ चुके हैं- M1, M2 व M3 जिसमें M3 सबसे अत्याधुनिक है। इसका प्रयोग 2013 से किया जा रहा है।

 


COMMENT IN TELEGRAM CHANNEL

टेलीग्राम चैनल में कमेंट करें

OR

FACEBOOK GROUP

फेसबुक ग्रुप

IF YOU WANT ANY OTHER STUDY MATERIAL RELATED TO GOVERNMENT JOB THEN YOU CAN TELL US IN OUR COMMENT SECTION.

यदि आप सरकारी नौकरी से संबंधित कोई अन्य अध्ययन सामग्री चाहते हैं तो आप हमें हमारे कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!