Latest Post

India is one of the few countries where capital punishment is legal and is justified under the rarest of the rare doctrine. However, it is not just the execution in principle but the process of execution which matters. Discuss (10 Marks) ATTORNEY GENERAL OF INDIA-DUTIES AND FUNCTIONS

1. सामान्यतया परमाणु के नाभिक में .......... होते है।

Correct! Wrong!

Ans. (a) : परमाणु किसी तत्व का वह छोटे-से-छोटा कण है, जो किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है। परन्तु स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता। परमाणु के नाभिक में प्रोट्रॉन तथा न्यूट्रॉन होता है। प्रोट्रॉन – परमाणु के अन्दर प्रोट्रॉन एक ऐसा सूक्ष्म कण है, जिसका सापेक्ष द्रव्यमान हाइड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान के लगभग बराबर होता है और इस पर इकाई धन आवेश रहता है। परमाणु में धन आवेश युक्त इस कण की खोज का श्रेय गोल्डस्टीन को है। न्यूट्रॉन - परमाणु के अन्दर न्यूट्रॉन एक ऐसा सूक्ष्म कण है, जिसका द्रव्यमान प्रोटॉन के द्रव्यमान के लगभग बराबर होता है। लेकिन इस पर कोई आवेश नहीं होता है। अर्थात् न्यूट्रॉन एक उदासीन कण है। न्यूट्रॉन की खोज 1932 ई. में चैडविक ने बेरेलियम धातु पर α कणों से आघात कराकर की।

2. परमाणु के नाभिक में होते हैं।

Correct! Wrong!

Ans. (d) उपरोक्त प्रश्न 1 की व्याख्या देखें।

3. ………………… विद्युतीय तटस्थ और कमजोर सूक्ष्माणु पर परस्पर प्रभाव है।

Correct! Wrong!

Ans: (a) न्यूट्रिनो विद्युतीय तटस्थ और कमजोर सूक्ष्माणु पर परस्पर प्रभाव है। न्यूट्रिनों एक नया कण है जिसका सर्वप्रथम आविष्कार सन् 1930 ई. में पाउली ने किया था। इस कण का प्रथम सैद्धान्तिक आधार प्रसिद्ध भौतिकीविद् फर्मी ने सन् 1934 में बतलाया। न्यूट्रॉन की खोज चैडविक ने की।

4. इलेक्ट्रॉन के समतुल्य प्रतिद्रव्य कणों को.......कहा जाता है।

Correct! Wrong!

Ans : (d) इलेक्ट्रॉन के समतुल्य प्रतिद्रव्य कणों को पॉजिट्रॉन कहा जाता है। पॉजिट्रॉन इलेक्ट्रॉन परमाणु में पाया जाने वाला एक मौलिक कण है, इसकी खोज सन् 1932 ई0 में कार्ल डी एण्डरसन ने की थी।, यह एक धनावेशित मूल कण हैं, जिसका द्रव्यमान व आवेश इलेक्ट्रॉन के बराबर होता है, इसलिए इसे इलेक्ट्रॉन का एंटीकण भी कहते हैं।

05. एक इलेक्ट्रॉन क्या है?

Correct! Wrong!

Ans: (c) एक इलेक्ट्रॉन नेट आवेश के साथ एक उप-परमाणविक कण है, जो ऋणात्मक होता है। इलेक्ट्रॉन की खोज का श्रेय जे.जे. थॉमसन को दिया जाता है इसका द्रव्यमान 9.109×10power(-31) किग्रा. होता है।

6. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने किया?

Correct! Wrong!

Ans : (b) इलेक्ट्रॉन की खोज का श्रेय जे0जे0 थॉमसन को जाता है। इलेक्ट्रॉन एक ऐसा कण है जिसका द्रव्यमान 9.1×10power(-31) kg| तथा जिस पर इकाई ऋण आवेश 1.6×10power(-19) कूलॉम होता है।

7. निम्नलिखित में से किसने इलेक्ट्रॉन की खोज की?

Correct! Wrong!

Ans. (b) : उपरोक्त प्रश्न 4 की व्याख्या देखें।

8. निम्नलिखित में से किन कणों में सकारात्मक आवेश होता है?

Correct! Wrong!

Ans : (b) प्रोटॉन एक धनात्मक विद्युत आवेशयुक्त मूलभूत कण है| जो परमाणु के नाभिक में न्यूट्रॉन के साथ पाया जाता है। प्रोटॉन और न्यूट्रॉन का जोड़ा न्यूक्लिऑन कहलाता है जो कि परमाणु नाभिक में नाभिकीय बल से आपस में बंधे होते हैं।

9. जिन उप परमाणु कणों में सामान्य उप परमाणु कणों से विपरीत गुण होते हैं उन्हें किस नाम से जाना जाता है?

Correct! Wrong!

Ans : (b) जिन उप परमाणु कणों में सामान्य उपपरमाणु कणों से विपरीत गुण होते हैं उन्हें प्रतिकण (Antiparticle) के नाम से जाना जाता है। किसी भी कण से संबद्ध उस कण का प्रतिकण भी होता है| जिसका द्रव्यमान अभिन्न होता है लेकिन विद्युत आवेश विपरीत होता है। उदाहरण के लिए इलेक्ट्रॉन का प्रति-कण प्रति इलेक्ट्रॉन एक धनावेशित कण जिसे पॉजिट्रॉन कहते हैं। सामान्यत: इसे रेडियोधर्मी पदार्थ के क्षय से बनाया जाता है।

10. शब्द 'परमाणु' को किसने खोजा?

Correct! Wrong!

Ans : (d) ‘परमाणु' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग ग्रीक दार्शनिक डेमोक्रिट्स ने किया था। जिसका अर्थ होता है, जिसे तोड़ा नजा | सके। परमाणु (Atom) रसायन विज्ञान में तत्व का वह छोटा सा | छोटा भाग है, जो किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है परन्तु वह स्वतन्त्र अवस्था में नहीं रह सकता है। परमाणुओं का निर्माण प्रोटॉन, न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन से मिलकर होता है। परमाणुओं का आकार अति सूक्ष्म व द्रव्यमान बहुत कम होता है।

11. एक इलेक्ट्रॉन में ऋणात्मक आवेश होता है।

Correct! Wrong!

Ans : (d) इलेक्ट्रॉन पर 1.6 x 10power(-19)C का ऋणात्मक आवेश होता है, जबकि इसका द्रव्यमान 9.1 x10power(-31)kg होता है।

12. एक इलेक्ट्रॉन में कितना ऋणात्मक आवेश होता है?

Correct! Wrong!

Ans. (c) उपरोक्त प्रश्न 09 की व्याख्या देखें।

13. न्यूट्रॉन को छोड़कर सभी ………………………. परमाणुओं में मौजूद हैं।

Correct! Wrong!

Ans : (b) हाइड्रोजन परमाणु के नाभिक में एक प्रोटॉन इलेक्ट्रॉन पाया जाता है। इसके नाभिक में कोई न्यूट्रॉन नहीं होता है।

14. न्यूट्रॉन के अलावा सभी परमाणुओं के नाभिक में मौजूद होती हैं।

Correct! Wrong!

Ans. (c) उपरोक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

15. कौन सा परमाणु का उप परमाणु कण नहीं है।

Correct! Wrong!

Ans. (a) न्यूट्रॉन, प्रोटॉन, इलेक्ट्रॉन, परमाणु के उप परमाणु कण है जबकि जीनॉन किसी परमाणु का उप परमाणु कण नहीं बल्कि यह आवर्त सारणी के 18वें वर्ग में स्थित अक्रिय गैसों में से एक है।


for more information click here and ask your queries

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें और अपने प्रश्न पूछें

Leave a Reply

error: Content is protected !!